नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बर्ड फ्लू हो सकता है बेहद खतरनाक, जानें इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

हाल ही में, गोरखपुर में एक चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत से हड़कंप मच गया है। आइए आपको इसके लक्षणोंं के बारे में बताते हैं।
07:45 PM May 15, 2025 IST | Pooja
हाल ही में, गोरखपुर में एक चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत से हड़कंप मच गया है। आइए आपको इसके लक्षणोंं के बारे में बताते हैं।

बर्ड फ्लू एक जानलेवा इंफेक्शन साबित हो सकता है। पिछले कुछ सालों में बर्ड फ्लू की वजह से दुनियाभर में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 7 मई 2025 को गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा से बाघिन की मौत की खबर सामने आई, जिससे खलबली मच गई है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में कई चिड़ियाघरों को बंद किया जा चुका है।

बता दें कि बर्ड फ्लू वैसे तो पक्षियों में होने वाला इंफेक्शन है, लेकिन यह इंसानों को भी अपना शिकार बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और हालिया रिसर्च में यह साबित हुआ है कि बर्ड फ्लू के कुछ वैरिएंट्स जैसे H5N1 बेहद घातक हो सकते है। आइए आपको बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताते हैं, ताकि वक्त रहते आप सतर्क हो सके।

बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षण

संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू का इंफेक्शन हो सकता है। इसके लक्षण एक हफ्ते में नजर आने लगते हैं, जो वायरल इंफेक्शन से काफी मिलते-जुलते होते हैं, जैसे-

तेज बुखार: बर्ड फ्लू का पहला लक्षण अन्य इंफेक्शन्स की तरह तेज बुखार ही होता है। यह 100.4 फॉरेनहाइट से ज्यादा हो सकता है।

गले में खराश: वैसे तो गले में खराश भी एक आम लक्षण लग सकता है। दरअसल, यह इंफेक्शन रेस्पिरेट्री सिस्टम यानी श्वसन तंत्र पर असर डालता है। जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

सिरदर्द और मांसपेशियों में जकड़न: बर्ड फ्लू होने पर भी आपको सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है, क्योकि यह शरीर की शक्ति को खत्म कर देता है।

ठंड लगना: आम बुखार और इंफेक्शन की तरह बर्ड फ्लू में भी आपको तेज ठंड लग सकती है।

बेहद घातक हो सकता है बर्ड फ्लू

एक लेटेस्ट स्टडी में यह साफ हुआ है कि बर्ड फ्लू काफी खतरनाक साबित हो सकता है। शुरू के 48 घंटों में ही इससे लोगों को तबीयत बिगड़ने लगती है। इतना ही नहीं, इससे ऑर्गन फेलियर की समस्या भी होने लगती है। कई मामलों में मरीजों की मौत भी हुई है। स्टडी के मुताबिक, इस इंफेक्शन से मृत्यु दर 50 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है। बर्ड फ्लू का H5N1 वैरिएंट सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और WHO के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से 2025 तक 10 मामलों में से 6 की मौत हुई है।

बर्ड फ्लू होने पर बरतें ये सावधानियां

आम फ्लू की तरह बर्ड फ्लू होने पर भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, जो निम्न प्रकार हैं-

ये भी पढ़ें:

Tags :
Bird Fluhow to cure bird flusymptoms of bird fluways to prevent bird fluबर्ड फ्लूबर्ड फ्लू के बचाव के तरीकेबर्ड फ्लू के लक्षणबर्ड फ्लू को कैसे ठीक करें

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article