नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार में पैर जमाएंगे छोटे पासवान! चुनावी मैदान में युवा बिहारी..किसका बढ़ेगा सिरदर्द?

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिस्सा लेने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान इस बार चुनावी मैदान...
01:51 PM Jun 02, 2025 IST | Avdesh
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिस्सा लेने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान इस बार चुनावी मैदान...

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हिस्सा लेने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे? यदि हां, तो किस सीट से? और क्या उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है?

ये सवाल सोशल मीडिया, समाचार चैनलों और राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से गूंज रहे हैं। इस बीच, चिराग पासवान ने अपनी स्थिति को कुछ हद तक स्पष्ट किया है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान?

सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने के सवाल पर सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन अपनी मंशा जरूर जाहिर की। उन्होंने कहा, "पार्टी की जो राय होगी, मैं उसका पालन करूंगा। इस मुद्दे पर अभी और चर्चा की जरूरत है।" उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में अटकलों को हवा दे दी है।

चिराग ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि एनडीए गठबंधन का हिस्सा होते हुए भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावेदारी पेश कर सकती है। चिराग का यह रुख दर्शाता है कि उनकी पार्टी चुनाव में अहम भूमिका निभाने को तैयार है।

किस सीट से उतरेंगे चिराग पासवान?

चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावित सीट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वे सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे, जैसा कि उनकी पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं। इस पर चिराग ने जवाब दिया, "यह प्रस्ताव पार्टी की ओर से आया है।"

हालांकि, उन्होंने किसी खास सीट का नाम स्पष्ट नहीं किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग का यह बयान एनडीए के सामने उनकी तैयारी और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। कुछ हलकों में यह भी चर्चा है कि चिराग को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की मांग उठ सकती है।

पार्टी का रुख - चिराग लड़ेंगे चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने हाल ही में साफ किया कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का हवाला देते हुए बताया कि चिराग को चुनावी मैदान में उतारने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है।

वहीं, चिराग के बहनोई और सांसद अरुण भारती ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, "चिराग पासवान सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे।" इस बयान से पार्टी का इरादा साफ हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यह संदेश देना चाहती है कि चिराग पासवान न केवल अपनी पार्टी, बल्कि पूरे बिहार का नेतृत्व करने को तैयार हैं।

क्या मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल होंगे चिराग ?

चिराग पासवान के बयानों और पार्टी के रुख से बिहार की राजनीति में हलचल मची है। एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे और चिराग की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं। उनकी "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" की सोच और युवा नेतृत्व की छवि उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।

हालांकि, क्या वे चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होंगे, यह आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और एनडीए के समीकरणों पर निर्भर करेगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्सुकता चरम पर है, और चिराग पासवान का अगला कदम इस चुनावी समर में अहम साबित हो सकता है।

Tags :
bihar chunav chirag paswanChirag Paswanchirag paswan biharchirag paswan cm facechirag paswan election newschirag paswan latest newschirag paswan livechirag paswan ljpchirag paswan ndachirag paswan newschirag paswan on bihar electionschirag paswan on nitish kumarchirag paswan today newsअयोध्या में चिराग पासवानचिराग पासवानचिराग पासवान का बयानचिराग पासवान बयानचिराग पासवान बिहारचिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनावचिराग पासवान भाजपा संबंध

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article