नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये बड़े नेता शामिल...

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत लगा रही है। महागठबंधन इस बार बिहार में सत्ता वापसी के लिए खास रणनीति बना रहा है। कुछ ही दिन पहले राजद ने बिहार चुनाव...
06:41 PM Oct 26, 2025 IST | Surya Soni
Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत लगा रही है। महागठबंधन इस बार बिहार में सत्ता वापसी के लिए खास रणनीति बना रहा है। कुछ ही दिन पहले राजद ने बिहार चुनाव...

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत लगा रही है। महागठबंधन इस बार बिहार में सत्ता वापसी के लिए खास रणनीति बना रहा है। कुछ ही दिन पहले राजद ने बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार कैंपेनरों की लिस्ट जारी की थी, अब कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल है।

इन मुद्दों पर रहेगा कांग्रेस का फोकस

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अभियान पहले ही शुरू कर दिया था। राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। उनकी इस यात्रा में लोगों का भारी हुजूम देखने को मिला था। अब चुनावी सरगर्मी के बीच अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का बिहार में इस बार वोट चोरी, संविधान के साथ छेड़छाड़, रोजगार, शिक्षा, महिला के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा।

ये तीन नेता संभालेंगे कांग्रेस का मोर्चा

बता दें कांग्रेस के स्टार प्रचारक में 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल है। जिसमें ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सुखू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह और अधीर रंजन चौधरी जैसे नाम शामिल है। कांग्रेस की तरफ से बिहार चुनाव में तीन नेता प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगे। जिसमें अशोक गहलोत, अजय माकन और के सी वेणुगोपाल के नाम है।

राजस्थान से इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

अशोक गहलोत को बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहले ही बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अब स्टार प्रचारकों में भी कांग्रेस पार्टी से दो नाम राजस्थान से भी है। इसमें अशोक गहलोत के अलावा सचिन पायलट का नाम शामिल है। अगले कुछ दिनों में इन नेताओं की बिहार में अलग-अलग जिलों में रैली और रोड शो हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मर्यादा समझनी चाहिए

बिहार की सियासत गरमाई, चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया बड़ा बयान

Tags :
Bihar Assembly Elections 2025Bihar chunav samacharBihar ElectionsBihar elections 2025Bihar Elections 2025 newsBihar Elections 2025 updateBihar Elections newsbihar star campaigners listCongresscongress star campaigners list

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article