नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ BAPS का अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता स्वर्ण महोत्सव, पीएम मोदी ने की तारीफ

BAPS के स्वर्ण महोत्सव में एक लाख कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य सम्मान, पीएम मोदी ने कहा भारत की आध्यात्मिक शक्ति का BAPS ने दिया परिचय
03:58 PM Dec 08, 2024 IST | Vyom Tiwari
BAPS के स्वर्ण महोत्सव में एक लाख कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य सम्मान, पीएम मोदी ने कहा भारत की आध्यात्मिक शक्ति का BAPS ने दिया परिचय
Baps Karyakar Suvarna Mahotsav

बीएपीएस संस्था के अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ताओं का स्वर्ण महोत्सव समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस समापन समारोह में सेवा, समर्पण और गुरुभक्ति से भरे एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में एक लाख करीब रिस्ट बैंड्स बांटे गए, और 2000 कलाकारों ने शानदार अपनी कला की प्रस्तुति दी। तकरीबन एक लाख लोगों ने सामूहिक आरती में हिस्सा लिया जिसके दौरान स्टेडियम जगमगा उठा। स्वर्ण महोत्सव समारोह के उत्सव गीत ने सभी कार्यकर्ताओं में मानों एक नई ऊर्जा भर दी और समर्पण की भावना को और भी मजबूत किया।

‘सेवा की परम ज्योति महान’ की गूंज के साथ एक खूबसूरत फूल अपनी रंगीन पंखुड़ियों के साथ खिला, और यह नजारा बेहद मनमोहक था। इसके साथ ही, कलाकारों ने बड़े आकार में ‘स्वागतम’ शब्द को सुंदर आकृति में पेश किया, जो देखने में शानदार लग रहा था।

BAPS का अभूतपूर्व समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान की मूर्ति के साथ परम पूज्य महंत स्वामी महाराज जी का आगमन हुआ। वे एक सुंदर और विशेष रथ में आए, जिससे पूरा माहौल दिव्यता से भर गया। जब रथ स्टेडियम में आगे बढ़ा, तो एक शानदार प्रस्तुति भी चल रही थी। इसमें दिखाया गया कि सत्पुरुष के सानिध्य से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और नई ऊर्जा मिल रही थी।

महंत स्वामी महाराज का स्वागत बेहद अनोखे और भावपूर्ण तरीके से किया गया, बिखरे हुए मोतियों को एक सुंदर माला में पिरोया गया और गुलाब की पंखुड़ियों को स्वर्ण पंखुड़ियों का रूप दे दिया। जैसे सूरज की पहली किरण से कमल खिल उठता है, वैसे ही महंत स्वामी महाराज के आगमन से कार्यकर्ताओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस खास मौके पर 955 बाल और युवा कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। इस प्रस्तुति को तैयार करने में 550 फूलों की पंखुड़ियां और 225 मोतियों का उपयोग किया गया, जिसे बनाने में चार महीने का समय लगा।

BAPS ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति का दिया परिचय - PM मोदी

इस समारोह के सम्बन्ध में पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया और सन्देश में कहा कि बीएपीएस की कार्यकर्ता शक्ति मानवजाति के हित के लिए है।  बीएपीएस के कार्यकर्ता दुनिया में भारत के प्रभाव को उजागर कर रहे हैं।  बीएपीएस के मंदिर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। आगे पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में अबू धाबी में बीएपीएस द्वारा निर्मित मंदिर ने दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय दिया है।  हमें पारिवारिक शांति के लिए प्रमुख स्वामी महाराज द्वारा शुरू किए गए ‘घर सभा’ जैसे अभियानों को बढ़ावा देना चाहिए।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Abu Dhabi BAPS TempleBAPS Abu Dhabi templeBAPS Golden JubileeGrand Spiritual CelebrationsIndian CultureMahant Swami MaharajMahant Swami Maharaj eventNarendra Modi BAPS messagePM Modi Spiritual Messagespiritual gatherings Indiaअबू धाबी बीएपीएस मंदिरअबू धाबी मंदिरनरेंद्र मोदी बीएपीएस संदेशपीएम मोदी संदेशबीएपीएस स्वर्ण महोत्सवभव्य आध्यात्मिक समारोहभारत की आध्यात्मिकताभारतीय संस्कृतिमहंत स्वामी महाराजमहंत स्वामी महाराज समारोह

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article