• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Ram Darbar Pran Pratishtha: गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या में सज गया राम दरबार, परिवार संग आए 'राजा राम'

अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न। इसके साथ ही राम मंदिर में भगवान राम का दरबार सज गया है।
featured-img

Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम का दरबार सज गया है। अब लोगों को यहां राम लला के साथ ही उनके भव्य दरबार के भी दर्शन होंगे। भगवान श्री राम की पवित्र नगरी अयोध्या में राम मंदिर में राम दरबार (Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha) सज गया है। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है, जिसमें प्रभु श्री राम के साथ माता सीता, संकटमोचन हनुमान, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नन नजर आ रहे हैं। आज (गुरुवार, 5 जून को) गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के बीच रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने उतारी विग्रह की आरती

इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटा पर बने 8 देवी देवताओं के मंदिरों की भी विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। सीएम योगी (UP CM Yogi Adityanath) ने विग्रह की आरती उतारी। खास बात यह है कि आज (5 जून को) ही सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है।

Ram Darbar Pran Pratishtha

भगवान श्री राम के दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ

सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम के दरबार में शीश नवाया। सीएम योगी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना की। राजा राम के साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Darbar Pran Pratishtha) हुई है। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

Ram Darbar Pran Pratishtha

अयोध्या में सज गया राम दरबार

राम मंदिर में राम दरबार में भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति को 2 फीट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखा गया है। यह राम दरबार राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। उनके साथ ही संकटमोचन हनुमान और लक्ष्मण जी की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में रखी गई है। अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा मुख्य यजमान रहे।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ​कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका में बताया ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' क्यों रखा गया?

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: राहुल गांधी के 'सरेंडर' वाले बयान पर बवाल के बीच शशि थरूर की एंट्री, बोले- भारत को किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज