नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले पहले सीएम, लेकिन इन नेताओं ने गिरफ्तारी से पहले छोड़ दिया था अपना पद

Arvind Kejriwal Arrest: आबकारी घोटाला मामला में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को ईडी द्वारा गुरूवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गिरफ्तार होने के बाद भी अब तक उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा...
11:01 AM Mar 22, 2024 IST | Juhi Jha

Arvind Kejriwal Arrest: आबकारी घोटाला मामला में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को ईडी द्वारा गुरूवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गिरफ्तार होने के बाद भी अब तक उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सहित अन्य लोगों का कहना है अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी के बाद भी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल से सरकार चलाएंगे। बता दें कि यह पहला मामला है जहां कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुआ है। हालांकि इससे पहले भारत के कई मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी से पहले अपने पद से इस्तीफा दिया है। तो आइए जानते है गिरफ्तारी के बाद ​कौन-कौन से मुख्यमंत्री ने दिया था अपने पद से इस्तीफा:-

लालू प्रसाद यादव

इस कड़ी में सबसे पहला नाम लालू प्रसाद यादव का आता है। भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए लालू यादव को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जेल जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। 1997 में सीबीआई ने चारा घोटाले में लालू यादव को आरोपी घोषित किया था। जब इस मामले को लेकर उनकी गिरफ्तारी अनिवार्य हो गई थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उमा भारती

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया था। दरअसल 15 अगस्त, 1994 में कर्नाटक के हुबली में उन्होंने तिरंगा फहराया था जिसके बाद वहां पर दंगा हो गया। उमा भारती पर दंगा भड़काने का केस दर्ज किया गया। इस मामले पर गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद उमा भारती ने 23 अगस्त, 2004 को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

जयललिता

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को सितंबर 2014 आय से अधिक संपत्ति के मामले दोषी पाया गया था। जयललिता पर 100 करोड़ रूपए का जुर्माना भी लगाया गया था और उन्हें 4 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने ओ पन्नीरसेल्वम को सीएम पद सौंप दिया था और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया था और इस वजह से उन्हें अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। जानकारी के अनुसार 2011 में बीएस येदियुरप्पा पर राज्य में अवैध माइनिंग के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके कुछ दिन बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

हेमंत सोरेन

साल 2024 की बात करें तो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही ईडी द्वारा भूमि घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी के अधिकारियों द्वारा रांची में उनके घर पर 7 घंटे तक पूछताछ करने के बाद हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें:- CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम केजरीवाल गिरफ्तार, मेडिकल टीम जांच के लिए पहंची

Tags :
Arvind KejriwalArvind Kejriwal Arrestdelhi cm t Arvind Kejriwaled Arrest Arvind KejriwalHemant SorenjayalalithaLalu Yadavthese chief ministers resigned from cm postUma Bhartiyediyurappa

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article