अरबाज खान ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कभी-कभी समझा करो'

हाल ही में, एक्टर-फिल्ममेकर अरबाज खान ने अपनी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Pooja
Published on: 5 Jun 2025 4:30 PM IST
अरबाज खान ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, बोले- कभी-कभी समझा करो
X
पिछले काफी समय से अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शूरा को बीते दिनों बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते देखा गया था। हालांकि, उनमें से अभी किसी ने भी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। अब, हाल ही में अपनी एक आउटिंग के दौरान अरबाज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अरबाज ने शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया

4 जून 2025 की रात को अरबाज और शूरा को मुंबई में एक डिनर डेट पर देखा गया। ऐसे में उन्हें पैपराज़ी ने घेर लिया और फोटो के लिए रिक्वेस्ट की, जिसे दोनों ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। बहरहाल, जब पैपराज़ी ने अरबाज खान और शूरा खान को बधाई देना शुरू किया, तो वे शरमा गए। शूरा ने अपने पति की तरफ़ देखा और मुस्कुराई, लेकिन कुछ नहीं बोली।
डिनर डेट के लिए शूरा ने लॉन्ग स्लीव्स वाली खूबसूरत फ्लोरल मिनी ड्रेस पहनी थी। दूसरी ओर, अरबाज ने बरगंडी कलर की शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पैंट पहनी थी। जब वे अपनी कार में बैठ रहे थे, तो एक फोटोग्राफर ने कहा कि इन्हें जाने दो। इस पर अरबाज थोड़ा मुस्कुराएं और कहा, "आप लोग भी जाने दो।" एक बार जब अरबाज खान ने यह सुनिश्चित कर लिया कि उनकी पत्नी शूरा खान सुरक्षित रूप से कार में बैठ गई हैं, तो वह कार के दूसरी तरफ जाने के लिए वापस लौट आए। हालांकि, कार में बैठने से पहले उन्होंने पैपराज़ी से समझदारी दिखाने की कोशिश करने को कहा। उन्होंने कहा, "कभी कभी समझा करो।" अरबाज की इस छोटी बातचीत को शूरा की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) 

शूरा खान की प्रेग्नेंसी रूमर्स

शूरा खान की गर्भावस्था की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब अरबाज और शूरा को लेडीज क्लिनिक से बाहर निकलते हुए देखा गया। वीडियो को 'पिंकविला' ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 अप्रैल 2025 को शेयर किया था। हालांकि, तब इसकी पु्ष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद मई 2025 में अरबाज को एक बार फिर शूरा का हाथ पकड़कर उसे सीढ़ियों से नीचे उतरते समय धीरे चलने के लिए कहते हुए देखा गया था और कुछ दिनों बाद शूरा को फिर से एक ढीले को-ऑर्ड सेट में देखा गया, जिसमें उसके बढ़ते पेट को छुपाने के लिए शॉर्ट्स और एक ढीला-ढाला टॉप था, जिसे एक स्टाइलिंग ट्रिक के रूप में जाना जाता है जिसे कई सेलिब्रिटी माताओं ने अतीत में इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story