• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने GF रितिका चौहान संग रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने 30 अप्रैल 2025 को अपने गर्लफ्रेंड रितिका चौहान संग शादी रचाई। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
featured-img

'बिग बॉस 17' फेम पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ते हुए शादी कर ली है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में अपने करीबी दोस्तों के बीच अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान संग सात फेरे लिए, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

अनुराग डोभाल ने गर्लफ्रेंड रितिका संग रचाई शादी

'यूके07 राइडर' के नाम से मशहूर अनुराग ने 30 अप्रैल को रितिका संग शादी की। अब, उनकी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हल्दी और मेहंदी से लेकर सात फेरे तक, वेडिंग वेन्यू को ताजे फूलों से सजाया गया था। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुराग ने अपनी शादी के दिन आइवरी शेरवानी पहनी थी, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग पगड़ी और एक ब्रोच के साथ स्टाइल किया था। इसने उनके लुक में रॉयल्टी का टच दिया था।

दूसरी ओर, उनकी खूबसूरत दुल्हन रितिका रेड कलर के हैवी लहंगे में रॉयल दिख रही थीं। इसमें गोल्डन एंड सिल्वर धागों का काम था। कुंदन हार, चंकी झुमके, मांग टीका, लाल चूड़ा और कलीरे सहित उनकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।

हालांकि, शादी काफी हद तक प्राइवेट थी, लेकिन मेहमानों में कुछ खास नाम भी देखे गए। 'बिग बॉस 17' की पूर्व प्रतियोगी आयशा खान भी शादी में दिखाई दीं। इसके अलावा, शादी में अनुराग के अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे।

अनुराग और रितिका का रिश्ता

अनुराग ने रितिका संग रिश्ते को हर किसी से छिपाकर रखा था। कपल ने 5 मार्च 2025 को सगाई की थी। हालांकि, तब तक उन्होंने किसी को अपने रिलेशन की भनक तक नहीं लगने दी। खैर, अब दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हुए पति-पत्नी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज