नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत से गहरा नाता: जानिए उनकी पत्नी का भारतीय कनेक्शन!

अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत से गहरा नाता: जानिए उनकी पत्नी का भारतीय कनेक्शन!
07:31 PM Nov 06, 2024 IST | Girijansh Gopalan
USA

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के साथ जीतकर एक बार फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही दुनियाभर के नेता और दिग्गज ट्रंप के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस को भी बधाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिकी की उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की तरह ही जेडी वेंस का भी भारत से गहरा नाता है। जी हां, जानिए जेडी वेंस का भारत से क्या नाता है।

नए उपराष्ट्रपति का भारत से गहरा नाता

अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी भारत से गहरा संबंध है। दरअसल जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की है। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर इस समय उनके भी खूब चर्चे हो रहे हैं।

उपराष्ट्रपति की पत्नी भारतीय

भारतीय मूल की उषा वेंस अमेरिका में एक वकील के तौर पर काम करती हैं। बता दें कि उषा वेंस का पूरा नाम उषा चिलकुरी वांस है। 80 के दशक में उनके परिवार वाले भारत के आंध्र प्रदेश से आकर कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में बस गए थे। उषा का जन्म भी कैलिफोर्निया में ही हुआ था। उनके पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर और माता बायोलॉजिस्ट हैं।

अमेरिका में हुई पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक उषा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई माउंट कार्मेल हाई स्कूल से है। वहीं साल 2007 में येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बैचलर्स डिग्री किया है।इसके बाद उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ही लॉ की पढ़ाई पूरी करके साल 2013 में उन्होंने येल लॉ स्कूल से डॉक्टर ऑफ़ लॉ की उपाधि हासिल की थी।

यहां हुई जेडी वेंस से मुलाकात

यूनिवर्सिटी में ही लॉ की पढ़ाई के दौरान उषा की मुलाकात अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हुई थी। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने कैंटकी में शादी की थी। उषा और जेडी वेंस के तीन बच्चे हैं। फिलहाल वह सिनसिनाटी में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक उषा हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं। वहीं उनके पति और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रोमन कैथोलिक है। हालांकि उन दोनों के विचारधारा काफी मिलते-जुलते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का किया था विरोध

बता दें कि अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 2016 में डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी का विरोध किया था। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जेडी ट्रंप के एक मजबूत समर्थक बन गए थे। जेडी वेंस ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार टिम रयान को हराकर ओहियो में 2022 यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट का चुनाव जीता था।

Tags :
अमेरिकाउपराष्ट्रपतिउपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंसकमला हैरिसजेडी वेंसजेंडी वेस की पत्नीडोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस डिबेटडोनाल्ड ट्रंप की जीतडोनाल्ड ट्रंप स्विंग स्टेट्स जीतपत्नी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article