Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज को मिलने लगी हैं नई बसें : रोडवेज ने कंडम बसें हटाई, 39 डिपो को मिलेगी 476 बसें

Chandramauli
Published on: 14 April 2024 3:14 PM IST
Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज को मिलने लगी हैं नई बसें : रोडवेज ने कंडम बसें हटाई, 39 डिपो को मिलेगी 476 बसें
X
Rajasthan Roadways: जयपुर। राज्य में सरकार परिवर्तन के बाद भाजपा नीत सरकार की नजर राजस्थान रोडवेज में सुधार पर है। राज्य सरकार ने रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने का निर्णय लिया था। इस फैसले की क्रियान्विति होती नजर आ रही है। राजस्थान रोडवेज के 39 डिपो को चमचमाती और सुविधाजनक नई बसों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें : CM Jagan Mohan: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के रोड शो पर पथराव, माथे पर लगा पत्थर
पुरानी बसें हटाई, अब 476 नई बसें
पिछले दो महीनों में करीब सभी डिपो से समय अवधि पूरी होने के कारण पुरानी अनुबंधित बसें हटाई जा रही हैं और नई अनुबंधित बसें शामिल की जा रही हैं। राज्य के 39 डिपो को कुल 476 नई बसें मिलेंगी।
पुराना शेड्यूल फिर से
पहले बसें खटारा होने के चलते कई बसें रूटों पर जाना बंद हो गई थी। जिससे यात्रियों को समस्या हो रही थीं लेकिन अब पुराने शेड्यूल के हिसाब से नई बसों को लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 39 डिपो को कुल 400 ब्लू लाइन, 76 एसी बसें टू बाई टू मिलेंगी।
यह भी पढ़ें :
Lok Sabha Election 2024 PM in Pipariya MP पिपरिया में बोले मोदी, कहा-कांग्रेस के बस तीन काम :देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ
14 डिपो को ही मिलेगी एसी बसें
एसी बसों की संख्या कम होने के चलते अधिक कमाई वाले और ज्यादा जरूरत वाले डिपो को ही ये बसें दी जा रही है। ऐसे में एसी बसें 14 डिपो को ही मिलेगी। इसमें डीलक्स डिपो को सबसे अधिक 30 एसी बसें उपलब्ध होंगी। तीन डिपो में दो- दो व शेष 10 आगार को 4-4 नई एसी बसें मिलेंगी। रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल होने से यात्रियों की यात्रा काफी सहूलियत भरी होगी।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story