नेपाल में जेल तोड़कर भागे कैदी, 13,000 से अधिक कैदी हुए फरार

Surya Soni
Published on: 11 Sept 2025 1:05 PM IST
नेपाल में जेल तोड़कर भागे कैदी, 13,000 से अधिक कैदी हुए फरार
X
Nepal Violence: नेपाल में हुए तख्तापलट के बीच एक चिंताजनक बात सामने आ रही है। नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच 13,000 से अधिक कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल सेना और पुलिस भागे हुए कैदियों को पकड़ने में लगी है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। ये कैदी नेपाल में अशांति और दंगों के बीच जेलों से फरार हुए थे।

13,000 से अधिक कैदी हुए फरार

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और अफरातफरी का माहौल अभी भी कायम है। इसी बीच रामेछाप जिले की जेल में कैदियों ने भागने की कोशिश की, जिस पर सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के चलते देश के विभिन्न जिलों से करीब 13,000 से अधिक कैदी जेल से भाग निकले हैं। इसी दौरान, काठमांडू के पास स्थित रसवा जेल से कुख्यात अपराधी उदय सेठी भी फरार हो गया।

भारतीय सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

बता दें नेपाल में हो रही अराजक घटनाओं के बीच भारतीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल की जेल से भागे कैदी भारत में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच भारत ने अपनी सीमा को और मजबूत कर लिया है। एसएसबी ने उत्तर प्रदेश में 22, बिहार में 10 और पश्चिम बंगाल में तीन कैदियों को पकड़ा। ये सभी कैदी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने की फिराक में थे।

कैदियों पर सेना ने बरसाई गोलियां

नेपाल के रामेछाप जिला जेल में कैदियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की जिसमें 12-13 कैदी घायल हो गए। जिसमें 2 की मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, देश में जारी Gen Z प्रदर्शन के बीच बुधवार को जेल तोड़ने की कोशिशों में तेजी देखी गई। ये भी पढ़ें: KP Oli Resigns: नेपाल में बड़ा उलटफेर, पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा सोशल मीडिया पर लगे बैन का नेपाल में भयंकर विरोध, संसद में घुस गए प्रदर्शनकारी
Surya Soni

Surya Soni

Next Story