हरियाणा की कमान एक बार फिर सैनी को, मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये चेहरे
हरियाणा को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। नायाब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
हरियाणा को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। नायाब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहें। इसके अलावा एनडीए से भी कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए। https://twitter.com/ANI/status/1846822034933985679
13 मंत्रियों ने ली शपथ
सैनी कैबिनेट में 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें 2 मंत्रियों ने राज्य मंत्री स्वतंत्रप्रभार के रूप में शपथ ग्रहण किया। दूसरे नंबर अनिल विज ने मंत्रीपद की शपथ ली। अनिल विज के बाद किशन लाल पंवार, चार बार के विधायक रह चुके नरबीर सिंह खट्टरन,जाट समूदाय से संबंध रखने वाले महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी , श्रुति चौधकी, केंद्रीय मंत्री इंद्रजित सिंह राव की बेटी आरती सिंह राव, राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और गौरव गौतम (राज्य मंत्री) के रूप में शपथ ली। https://twitter.com/ANI/status/1846825127448621181 ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता को रखा बरकरारहरियाणा में तीसरी बार BJP सरकार
बता दें कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनी है। नायाब सिंह सैनी को दूसरी बार हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने उन्हें चुनाव से 6 महीने पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बनाया था। हरियाणा में 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत हासिल की थी।सैनी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की
शपथ ग्रहण करने से पहले नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मौजूद मीडिया से बात करते हुए सैनी ने कहा, "मैं हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने तीसरी बार डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया। आने वाले समय में हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तेजी से आगे ले जाने का काम करेगी।" https://twitter.com/BJP4Haryana/status/1846814405587357850 Next Story


