नकुल मेहता दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी जानकी पारेख ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

हाल ही में, एक्टर नकुल मेहता ने अपनी पत्नी जानकी पारेख संग तस्वीरें शेयर कर बताया कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

Pooja
Published on: 1 Jun 2025 3:16 PM IST
नकुल मेहता दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी जानकी पारेख ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
X
पॉपुलर टीवी एक्टर नकुल मेहता इस समय पर्सनल लाइफ में अच्छे फेज में हैं। दरअसल, वह दूसरी बार पिता बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंंने जानकी पारेख संग 2012 में शादी की थी और शादी के 9 साल बाद उन्होंने 2021 में अपने बेटे सूफी का स्वागत किया था। खैर, अब वे दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

नकुल मेहता दूसरी बार बनने वाले हैं पिता

1 जून 2025 को नकुल मेहता ने अपनी लाइफ की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की और बताया कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें जानकी स्ट्रैपी ग्रे-टोन्ड मैक्सी ड्रेस पहने हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आईं। एक फोटो में नकुल अपनी पत्नी को किस करते और बेटे सूफी को कंधे पर बैठाए हुए दिखे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''लड़का (सूफी) अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी तैयार हैं। हम दोबारा इस आशीर्वाद को स्वीकार कर रहे हैं।''
View this post on Instagram

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta) 

जब नकुल और जानकी ने पैरेंटिंग पर की थी बात

नकुल मेहता एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पिता भी हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में बात की थी। अभिनेता ने कहा कि वह अपने बेटे को कभी भी खुद तक सीमित नहीं रखते और न ही उस पर चीजों को थोपते हैं। उनका कहना था कि वे अपने बेटे को कभी यह नहीं कहेंगे कि 'लड़के रोते नहीं हैं'। नकुल ने बताया था कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा हर तरह से खुद को एक्सप्रेस करे कभी भी समाज के बोझ तले न दबे, जो पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर करता है। नकुल अपने बेटे से अपने दिन के बारे में भी बात करते हैं, ताकि उसे यह एहसास हो सके कि उसके माता-पिता दोनों अपने-अपने करियर में कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने अपने बेटे के सामने अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को कभी नहीं रोका, जिससे वे अच्छा महसूस करते हैं।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story