सरसों का तेल या नारियल तेल? गुणों के आधार पर जानें आपके लिए कौन सा ऑयल है बेस्ट

यहां हम आपको सरसों के तेल और नारियल तेल के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आधार पर आप अपने लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल चुन सकते हैं।

Pooja
Published on: 7 May 2025 6:40 PM IST
सरसों का तेल या नारियल तेल? गुणों के आधार पर जानें आपके लिए कौन सा ऑयल है बेस्ट
X
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग खुद के लिए कम ही वक्त निकाल पाते हैं। ऐसे में वॉक करना और एक्सरसाइज के लिए जाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। इसलिए खान पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। लोग कुकिंग ऑयल को लेकर भी काफी सजग हो चुके हैं। वैसे, ज्यादातर लोग सरसों के तेल में खाना बनाते हैं, वहीं कुछ लोग कहते हैं कि कुकिंग के लिए नारियल तेल अच्छा रहता है। बाजारों में भी कई तरह के तेल आते हैं, जो दावा करते हैं कि वे खाने के लिए बेस्ट हैं। खैर, यहां हम आपको न्यूट्रिशनिस्ट के द्वारा बताए गए गुणों के आधार पर बताते हैं कि सरसों और नारियल के तेल में से खाना बनाने के लिए कौन सा ऑयल अच्छा है। आइए जानते हैं-

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। आपने अक्सर अपने घरों में नारियल तेल की शीशी जरूर देखी होगी, जिसे लोग बालों पर लगाते हैं, साथ ही अगर स्किन ड्राई है तो त्वचा पर भी लगा लेते हैं। हालांकि, खाने के लिए नारियल तेल के गुणों की बात करें, तो इसमें MCTs (मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स) पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं। इससे खाना जल्दी पचता है और कब्ज व अपच जैसी समस्या नहीं होती। इसके अलावा, इसमें लॉरिक एसिड नाम का कंपाउंड होता है, जो बैक्टीरिया व कीटाणुओं से लड़ने में भी कारगर होते हैं। यह बालों और स्किन के लिए काफी अच्छा होता है।

सरसों का तेल

भारतीय घरों में सरसों के तेल में ही खाना बनाया जाता है। सरसों का तेल ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है, बशर्ते तेल उचित मात्रा में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो इसे कुकिंग ऑयल के रूप में बेहतर बनाते हैं। इसलिए, सरसों और नारियल दोनों ही खाना बनाने के लिए अच्छे ऑयल हैं। आप अपने टेस्ट के अनुसार कोई भी कुकिंग ऑयल चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story