ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम महिला सांसद फातिमा के आरोपों से मचा हड़कंप

Sunil Sharma
Published on: 28 May 2025 11:10 AM IST
ऑस्ट्रेलिया में मुस्लिम महिला सांसद फातिमा के आरोपों से मचा हड़कंप
X
दुनियाभर में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां देश की पहली हिजाब पहनने वाली महिला सीनेटर फातिमा पेमैन ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। फातिमा ने कहा कि उनके एक पुरुष सहकर्मी ने उन्हें शराब पीने और टेबल पर नाचने के लिए प्रेरित किया। यह घटना केवल एक महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि पूरी राजनीतिक व्यवस्था पर सवालिया निशान है।

अफगानिस्तान में जन्मी फातिमा है ऑस्ट्रेलियाई सांसद

फातिमा पेमैन, जो अफगानिस्तान में जन्मी हैं और ऑस्ट्रेलिया में निर्वाचित पहली हिजाबधारी सीनेटर हैं, ने इस मामले की शिकायत संसद की निगरानी संस्था में दर्ज कराई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरे सहकर्मी ने कहा- चलो तुम्हें शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब उन्होंने मना किया और बताया कि वे शराब नहीं पीतीं, तब भी उस व्यक्ति ने दबाव बनाना जारी रखा।

पहले भी ऑस्ट्रेलियाई संसद में लग चुके हैं इस तरह के आरोप

इस घटनाक्रम ने ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं की कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब घटी, लेकिन फातिमा ने इसे लेकर औपचारिक शिकायत दी है। यह पहला मौका नहीं है जब ऑस्ट्रेलियाई संसद में इस तरह के आरोप लगे हैं। 2021 में ब्रिटनी हिगिंस नाम की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने दावा किया था कि संसद भवन में ही एक सहकर्मी ने उसका यौन शोषण किया था। उस मामले ने ऑस्ट्रेलियाई संसद के भीतर चल रही असंवेदनशील संस्कृति को उजागर किया था। उस वक्त सामने आया था कि संसद में शराब पीना, अनुशासनहीनता और महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार जैसी घटनाएं सामान्य हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:
Miss World Pageant: "प्रोस्टिट्यूट जैसा फील कराया", मिस इंग्लैंड Milla Magee का दावा, बीच में छोड़ा मिस वर्ल्ड पेजेंट US Tariff Impact: अमेरिका के आगे क्यों गिडगिडाया बांग्लादेश ? ट्रम्प से मांगी तीन महीने की मोहलत Trump Offer: अवैध प्रवासियों को 1000 डॉलर का ऑफर ! आखिर क्या है डोनाल्ड ट्रम्प का प्लान?
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story