Jhalawar में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस बल तैनात

Prashant Dixit
Published on: 24 March 2024 12:47 PM IST
Jhalawar में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस बल तैनात
X
Jhalawar Accident: झालावाड़ के पगारिया थाना क्षेत्र में एक झगड़े के बाद 5 लोगों को डंपर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार झगड़े के बाद एक पक्ष शिकायत दर्ज कराने बाइक से थाने जा रहे था, इसी बीच दूसरे पक्ष ने रास्ते में डंपर चढ़ा दिया। इससे मौके पर ही दो भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़े: मॉस्को हमले में अब तक 140 से ज्यादा की मौत, आईएसआईएस ने जारी किया गोलीबारी का वीडियो, जानें हमले से जुड़े अपडेट
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है। इस हादसे में चार लोग विनायका गांव निवासी और हरनावदा गांव के निवासी है। अभी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। यह भी पढ़े: ईडी की ताकत को जान लेना जरूरी है… बिना वारंट के भी कर सकते हैं गिरफ्तारी…!
पुलिस टीम बनाकर तलाश में जुटी
जिसके बाद एसीपी चिरंजीलाल मीणा भवानी मंडी डीएसपी और करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पहुंच गई। सभी के शवों सील करके आवर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसके बाद पगारिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बनाकर दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी विजेंद्र का बयान
पगारिया थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया विनायगा गांव निवासी रणजीत सिंह और डूंगर सिंह दोनों भारत सिंह की दुकान पर कुछ सामान लेने आए थे, इसी दौरान शराब के नशे में कहासुनी हो गई। भारत सिंह ने अपने पिता नारायण सिंह और अन्य को फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने लड़ाई झगड़ा करने की बजाई पगारिया थाने में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया। इसके बाद वह दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग रिपोर्ट दर्ज कराने थानेजा रहे थे। इसी दौरान रणजीत सिंह और डूंगर सिंह ने थाने पर पहुंचने से पहले रास्ते में ही पीछे से डंपर से कुचल दिया।
यह भी पढ़े: कैश फॉर क्वेरी मामले में सीबीआई का टीएमसी की निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा के आवास पर छापा
इनकी हुई हादसे में मौत
इससे भारत सिंह (22), धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (22) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक धीरज सिंह, भारत सिंह दोनों सगे भाई है। वहीं गोवर्धन सिंह भारत सिंह का चाचा है। तूफान सिंह गांव का ही रहने वाला है। बालू सिंह धीरज सिंह का भांजा है। इस बड़ी घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण हो गए है। होली के मौके पर जघन्य हत्याकांड से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story