Munawwar Rana : नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, पढ़िए उनके 10 बेहतरीन शेर...

Ekantar Gupta
Published on: 15 Jan 2024 12:04 AM IST
Munawwar Rana : नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, पढ़िए उनके 10 बेहतरीन शेर...
X
अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क)। Munawwar Rana : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। पढ़िए मुनव्वर राणा के 10 बेहतरीन शेर। इन शेरों को पढ़कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हम कुछ ऐसे तेरे दीदार में खो जाते हैं जैसे बच्चे भरे बाज़ार में खो जाते हैं - Munawwar Rana परिंदों के लिए शहरों में पानी कौन रखता है नये कमरों में अब चीजें पुरानी कौन रखता है परिंदों के लिए शहरों में पानी कौन रखता है
मोहाजिरो यही तारीख है मकानों की बनाने वाला हमेशा बरामदों में रहा इससे पहले मेरा कमरा भी ग़ज़ल जैसा था तुझसे बिछड़ा तो पसंद आ गयी बे-तरतीबी इससे पहले मेरा कमरा भी ग़ज़ल जैसा था किसी भी मोड़ पर तुमसे वफ़ादारी नहीं होगी हमें मालूम है तुमको यह बीमारी नहीं होगी मैं चाहता हूँ कि तुझ पर किसी का हक न रहे तुझे अकेले पढूँ कोई हम-सबक न रहे मैं चाहता हूँ कि तुझ पर किसी का हक न रहे तलवार तो क्या मेरी नज़र तक नहीं उठी उस शख़्स के बच्चों की तरफ देख लिया था फ़रिश्ते आके उनके जिस्म पर ख़ुश्बू लगाते हैं वो बच्चे रेल के डिब्बे में जो झाडू लगाते हैं किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई मैं घर में सबसे छोटा था मेरी हिस्से में माँ आई मिट्टी को भी माँ कहते हैं सिरफिरे लोग हमें दुश्मन-ए-जां कहते हैं हम तो इस मुल्क की मिट्टी को भी माँ कहते हैं-
Munawwar Rana
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story