Munawar Faruqui Police Raid: हुक्का बार में अवैध चीजों का सेवन करते पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Anjali Soni
Published on: 27 March 2024 11:52 AM IST
Munawar Faruqui Police Raid:  हुक्का बार में अवैध चीजों का सेवन करते पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
X
Munawar Faruqui Police Raid: 'बिग बॉस' विजेता मुनावार फारूकी हमेशा कई विवादों लेकर चर्चा में रहते हैं, अब फिर से वह एक बार सुर्खियों में आ गए है। परन्तु इस बार मुनावार फारूकी पर बड़े आरोप लगाए गए है। साथ ही मुंबई पुलिस ने मुनावार फारूकी पर कार्रवाई भी की है, जिसके बाद मामला शांत भी हो गया है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। ऐसा इसलिए क्यूंकि वह अवैध सामाग्री का सेवन कर रहे थे।
मुंबई पुलिस ने की रेड
बता दें कि कल बीते मंगलवार को मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने एक हुक्का बार पर रेड की, जहां 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी के साथ कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामला दर्ज किया गया है। परन्तु ये एक बेलेबल ऑफेंस (जमानती अपराध) था, इसलिए पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर छोड़ दिया। अब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की भी जाँच जारी रख रही है।
महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर है रोक
पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को इसलिए भी पकड़ा क्यूंकि बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन होटल पर रेड की। जिसमें तंबाकू, गुटके और हूक्के से जुड़े प्रोडक्ट का सेवन किया जा रहा था। बता दें कि महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर रोक लगी हुई है, परन्तु इसके बाद भी कई जगहों पर अभी भी हुक्का पार्लर चलते हैं। ऐसे में पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली थी और तभी पुलिस ने वहां रेड मार दी। यह भी पढ़े: रुबीना-अभिनव ने जुड़वा बेटियों संग की मौज मस्ती, कपल ने बच्चों संग खेली पहली होली OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story