Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप में बेकाबू बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 की मौत

Surya Soni
Published on: 30 Dec 2025 10:21 AM IST
Mumbai Bus Accident: मुंबई के भांडुप में बेकाबू बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 की मौत
X
Mumbai Bus Accident: मुंबई में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंबई के के भांडुप एक बेकाबू बस ने 13 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायलों को मुबंई के रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई

बता दें इस घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखा रहा हैं कि एक शॉप के बाहर कुछ लोग खड़े थे, तभी बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर दौड़े, लेकिन कुछ लोग बस की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की जान चली। जिसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

बस चालक को हिरासत में लिया

मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया। बेकाबू बस ने 13 लोगों को रौंद दिया। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है।

CM ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता का एलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजन को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ये भी पढ़ें:
हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, PSO से मारपीट का आरोप अब पड़ेगी भीषण ठंड!, इन राज्यों में शीतलहर के साथ कोहरे का रहेगा 'डबल अटैक'
Surya Soni

Surya Soni

Next Story