Mukesh Ambani Meet Deepika Padukone: दीपिका और रणवीर से अस्पताल में मुलाकात करने पहुंचे मुकेश अंबानी, जमकर जताया प्यार

Anjali Soni
Published on: 10 Sept 2024 1:52 PM IST
Mukesh Ambani Meet Deepika Padukone: दीपिका और रणवीर से अस्पताल में मुलाकात करने पहुंचे  मुकेश अंबानी, जमकर जताया प्यार
X
Mukesh Ambani Meet Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है। जिसकी जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इस बात को जानकर सभी लोग कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कपल के फैंस इस बात को सुनकर बहुत एक्साइटेड है। अभी दीपिका पादुकोण अस्पताल में ही हैं, ऐसे में उनसे मिलने अस्पताल में मुकेश अंबानी पहुंचे हैं।
अंबानी परिवार कपल से है काफी क्लोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुकेश अंबानी को गाड़ी में बैठ अस्पताल में एंट्री करते देख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के परिवार के साथ जुड़े हुए है। दोनों को एक साथ हर फंक्शन में एन्जॉय करते हुए देखा जाता है, रणवीर सिंह और अनंत अंबानी के बीच गहरी दोस्ती भी हैं। इसलिए वह दीपिका के बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में रणवीर ने मचाई धूम
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी रणवीर सिंह और दीपिका हिस्सा बने थे। जामनगर में पहले प्री-वेडिंग के दौरान ही दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दीपिका की वो पहली पब्लिक अपीयरेंस रही। वहीं दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में दीपिका शामिल नहीं हो पाई थी, रणवीर अकेले ही उस फंक्शन में शामिल हुए थे।
दीपिका-रणवीर वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों का पुलिस वाला अवतार देखने को मिलेगा। इस किरदार में दीपिका अपना जलवा दिखाने वाली हैं। दोनों के शादी की बात कि जाए तो साल 2018 में दोनों एक दूजे के हुए थे। अब शादी के 6 साल बाद दोनों बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बने हैं।
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story