एक बार फिर स्टेडियम में दिखेंगे एमएस धोनी!, रांची में बढ़ाएंगे टीम इंडिया जोश

Surya Soni
Published on: 29 Nov 2025 6:32 PM IST
एक बार फिर स्टेडियम में दिखेंगे एमएस धोनी!, रांची में बढ़ाएंगे टीम इंडिया जोश
X
MS Dhoni In Ranchi: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का रविवार से आगाज होने जा रहा हैं। टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में हिसाब चुकता करना चाहेगी। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला जाना हैं। रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का होम ग्राउंड हैं। अब अपडेट सामने आ रही हैं कि साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहले वनडे मैच को देखने के लिए एमएस धोनी भी आएंगे।

दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाएगी: केएल राहुल

एमएस धोनी के लिए किसी भी मैदान पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ता था। हालांकि अब उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं। ऐसे में वो टीम इंडिया के उत्साह को बढ़ाने के लिए मैदान में नज़र आ सकते हैं। टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने इसको लेकर कहा कि ''अगर धोनी मैच देखने आते हैं तो दर्शकों का उत्साह और हमारा भी उत्साह काफी बढ़ जाएगा।''

एमएस धोनी के घर डिनर पर पहुंचे थे कोहली

धोनी को क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद काफी कम बार स्टेडियम में देखा गया हैं। लेकिन इस बार धोनी टीम इंडिया का जोश बढ़ाने के लिए स्टेडियम में आ रहे हैं। इससे पहले एमएस धोनी और विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी कार ड्राइव करते नज़र आ रहे हैं, जबकि पास वाली सीट पर स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली नज़र आए। धोनी ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था। डिनर के बाद खुद धोनी ने कार ड्राइव करके कोहली को होटल तक ड्रॉप किया।

केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी

हाल ही में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। अफ्रीका के खिलाफ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए। टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद गिल टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। कोहली और रोहित शर्मा दोनों टीम में लौट रहे हैं। किसी भी समय उन दोनों का महत्व बहुत बड़ा है। ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज से पहले बड़ी मुसीबत में ऑस्ट्रेलिया, पांच धाकड़ खिलाड़ी टीम से हुए बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, सिर्फ एक शतक दूर
Surya Soni

Surya Soni

Next Story