MP Lok Sabha Election: राहुल गांधी की सेहत खराब, सतना दौरा किया निरस्त, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की सभा

एन नवराही
Published on: 21 April 2024 5:22 PM IST
MP Lok Sabha Election: राहुल गांधी की सेहत खराब, सतना दौरा किया निरस्त, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की सभा
X
MP Lok Sabha Election: दिल्ली। देश में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना में भी मतदान होना है। सभी राजनीतिक दल अपने अपने नेताओं की रैली कराकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने सतना आने वाले थे, लेकिन उनकी सेहत खराब होने के कारण दौरा टल गया।  ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी आज सतना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा करने के लिए आने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, खराब स्वास्थ्य के कारण राहुल गांधी ने अपना यह दौरा निरस्त किया है। अब उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित किया।
राहुल की जगह खड़गे करेंगे सभा
राहुल गाांधी का दौरा निरस्त होने की जानकारी मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी थी । उन्होंने एक्स पर लिखा था- "राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी नए कार्यक्रमों के जरिए जल्दी प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।"
दूसरे चरण का है मतदान
बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना लोकसभा सीट पर मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने सतना आने वाले थे। हालांकि, उनकी जगह अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा संभाला और जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं की थीं। यह भी पढ़ें: Khoraj Sant Sammelan: गुजरात मीडिया के इतिहास में पहली बार GUJARAT FIRST द्वारा एक भव्य संत सम्मेलन का आयोजन
एन नवराही

एन नवराही

Next Story