Sansad Ratna and Maharatna के लिए चुने गए ये सांसद, 17 फरवरी को दिया जाएगा सम्मान
Sansad Ratna: इस साल पांच लोकसभा सदस्यों को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं चार संसद सदस्यों को संसद महारत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। संसद रत्न (Sansad Ratna)पुरस्कार प्रतिवर्ष शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। जबकि संसद महारत्न पुरस्कार लोकसभा के कार्य काल के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता के लिए पांच साल में एक बार प्रदान किए जाते हैं।
इस बार संसद रत्न और महारत्न
इस साल 5 लोकसभा सदस्यों को संसद रत्न (Sansad Ratna) पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिनमें BJP के सुकांत मजूमदार, BJP के सुधीर गुप्ता, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, राकांपा के अमोल कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप शर्मा शामिल है। वहीं संसद महारत्न पुरस्कार के लिए एनके प्रेमचंद्रन आरएसपी, केरल, अधीर रंजन चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पश्चिम बंगाल, विद्युत बरन महतो भाजपा झारखंड और हीना विजयकुमार गावित भाजपा महाराष्ट्र को चुना गया है। यह भी पढ़े: बिहार में शराब बंद होने के बाद गांव तक पहुंच रही नशे की पुड़िया, जानें कैसे बढ़ा कारोबार17 फरवरी को दिया जाएगा सम्मान
इनको 17वीं लोकसभा के लिए संसद महारत्न और रत्न(Sansad Ratna) पुरस्कार के लिए चुना है। यह घोषणा रविवार को आयोजकों ने की है। इन सभी को 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए चुना गया है। चेन्नई स्थित गैर-लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आग्रह पर सम्मानों की स्थापना की थी।संसद रत्न और महारत्न का चुनाव
जिन्होंने खुद 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन किया था। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष के श्रीनिवासन ने कहा कि संसद महारत्न और संसद रत्न (Sansad Ratna) पुरस्कार प्रदर्शन पर आधारित हैं। जिसमें, कानून और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली एक प्रतिष्ठित जूरी समिति द्वारा नामांकित लोगों का चयन किया गया है। यह भी पढ़े: बिहार में शराब बंद होने के बाद गांव तक पहुंच रही नशे की पुड़िया, जानें कैसे बढ़ा कारोबारOTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


