रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड, हिटमैन बने वनडे के नए सिक्सर किंग

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 3:21 PM IST
रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड, हिटमैन बने वनडे के नए सिक्सर किंग
X
Most ODI Sixes Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए भारत को न्योता दिया। टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने पहले 20 ओवर में अफ्रीका के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
Most ODI Sixes Record

हिटमैन बने वनडे के नए सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक नया कारनामा कर दिखाया। इस मैच में से पहले वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने वनडे में सबसे अधिक 351 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। रांची में रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाकर अफरीदी को पछाड़ते हुए 352 छक्के लगाकर इतिहास रचा है। अब रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

पुरानी लय में दिखे रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत धीमी की। लेकिन क्रीज पर थोड़ा समय बीताने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। इस पारी में तीन छक्के जड़ने के साथ ही रोहित ने वनडे क्रिकेट में शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के समय तक भारत ने 22 ओवर में 163 रन बना लिए हैं। कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

1. 352 - रोहित शर्मा (भारत) 2. 349 - शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान) 3. 331 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़) 4. 270 - सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 5. 229 - महेंद्र सिंह धोनी, (भारत) ये भी पढ़ें: एक बार फिर स्टेडियम में दिखेंगे एमएस धोनी!, रांची में बढ़ाएंगे टीम इंडिया जोश एमएस धोनी के घर डिनर पर पहुंचे विराट कोहली, खुद कार ड्राइव करके होटल तक छोड़ा
Surya Soni

Surya Soni

Next Story