Moscow के कॉन्सर्ट हॉल में बड़ा आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 60 से ज्यादा की मौत, 145 लोग घायल

Prashant Dixit
Published on: 23 March 2024 8:25 AM IST
Moscow के कॉन्सर्ट हॉल में बड़ा आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 60 से ज्यादा की मौत, 145 लोग घायल
X
Moscow Attack: रूस के मॉस्को स्थित कॉन्सर्ट हॉल में 22 मार्च को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जिस गोलीबारी की घटना को 5 बंदूकधारियों ने अंजाम दिया है। जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। वहीं 145 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस हमले के बाद इमारत में आग लग गई थी। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने आतंकवादी हमला करार दिया है। यह भी पढ़े: सीएम केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट से नहीं मिली राहत, छह दिन की रिमांड पर भेजा
मॉस्को के कंसर्ट हॉल में हमला
शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में 5 बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए। 145 लोग से अधिक घायल हुए है। इसके कुछ घंटों बाद इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकवादी समूह ने दावा किया कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क में 'ईसाइयों' की एक बड़ी सभा पर हमला किया है। इस गोलीबारी के बाद कुछ लोग तहखाने की भाग गए थे।
पीएम मोदी ने की हमले की निंदा
जबकि अन्य कई लोग छत पर जाकर छिपने की कोशिश करने लगे। इस हमले के हमलावरों ने विस्फोटक का भी इस्तेमाल किया। जिससे हॉल में आग लग गई। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं। भारत इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़े: एल्विश यादव को मिली जमानत, 5 दिन बाद लक्सर जेल से होंगे बाहर…
रूसी विदेश मंत्रालय का आया बयान
इस हमले को रूसी विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी हमला बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, यह आतंकवादी हमला है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। आतंकवादी सुरक्षा बलों की वर्दी में कॉन्सर्ट हॉल में घुसे थे। इस आतंकवादी हमले पर अमेरिका के व्हाइट हाउस ने बताया कि फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है। यूक्रेन या यूक्रेनी लोग गोलीबारी में शामिल हैं।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story