मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी।

Shiwani Singh
Published on: 30 Sept 2024 10:38 AM IST
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
X
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (74) को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी। मिथुन दा को 8 अक्टूबर को 70 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान ये सम्मान दिया जाएगा।

अश्विनी वैष्णव ने X पर दी जानकारी

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1840609074041225415 अश्विनी वैष्णव इस बारे में ऐलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मिथुन दा की शानदार सिनेमा यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।"

पद्म भूषण पुरस्कार मिल चुका है

बता दें कि अभिनेता को यह पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष के शुरुआत में, मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये भी पढ़ेंः कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' और सिख संगठनों का ऐतराज! हंगामा क्यों?

बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने जताई खुशी

मिथुन के बेटे अभिनेता नमाशी चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अपने पिता की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई। नमाशी ने कहा, ''मैं बहुत प्राउड और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे पिता एक स्वनिर्मित सुपरस्टार और एक महान नागरिक हैं। उनका जीवन सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। हम सभी उनको मिलने वाले इस सम्मान के लिए खुश हैं।'
बता दें कि मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में  फिल्म 'मृगया' से की थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। जिसका निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। ये भी पढ़ेंः तिरुपति लड्डू विवाद: आपस में भिड़े साउथ के दो सुपरस्टार पवन कल्याण और प्रकाश राज, जानिए क्या है पूरा मामला
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story