Milind Deora: मिलिंद देवड़ा ही नहीं राहुल गांधी के ये भरोसेमंद नेता भी छोड़ चुके हैं 'हाथ' का साथ...

surya soni
Published on: 14 Jan 2024 4:56 PM IST
Milind Deora: मिलिंद देवड़ा ही नहीं राहुल गांधी के ये भरोसेमंद नेता भी छोड़ चुके हैं हाथ का साथ...
X
Milind Deora: एक तरफ कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राजनीति के जानकर इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। क्योंकि मिलिंद देवड़ा को राहुल गांधी का सबसे भरोसेमंद नेता माना जाता रहा हैं। बता दें यह पहला मौका नहीं हैं जब राहुल गांधी के किसी करीबी नेता ने पार्टी का साथ छोड़ा हैं, इससे पहले सिधिंया से लेकर आरपीएन सिंह जैसे दिग्गज नेता पार्टी को झटका दे चुके हैं।
सिधिंया से लेकर देवड़ा तक लिस्ट में शामिल:
राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे प्रमुख नेता माने जाते हैं। वो लगातार कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनके ही करीबी नेता पार्टी को एक-एक करके छोड़ते जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब मिलिंद देवड़ा का नाम भी शामिल हो गया हैं। अगर पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो इसमें सिधिंया से आरपीएन सिंह जैसे दिग्गज जैसे बड़े नेताओं के नाम शुमार हैं। राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक करियर की साल 2004 में शुरुआत की थी तब से ये नेता राहुल गांधी के साथ खड़े नज़र आते थे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया था बड़ा झटका:
बता दें भाजपा ने राहुल गांधी को जमकर टारगेट किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार अलग-अलग राज्यों में चुनाव हारती जा रही थी। तो धीरे-धीरे उनके करीबी नेता उनसे जुदा होने लग गए। साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वो राहुल गांधी की राजनीति करियर के लिए सबसे बड़ा झटका माना जाता हैं। उसके बाद धीरे-धीरे इस लिस्ट में जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह का नाम भी जुड़ गया। अब मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर शिंदे गुट की शिवसेना ज्वाइन कर ली।
जयराम रमेश ने बोला देवड़ा पर हमला:
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। लेकिन मिलिंद देवड़ा ने पार्टी का साथ उस समय छोड़ा जब उनके प्रमुख नेता राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर हमला बोलते हुए कहा कि''उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एक मिलिंद देवड़ा जाएंगे वहीं लाखों मिलिंद हमारे साथ हैं।''
एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल:
बता दें महाराष्ट्र में हुए इस बड़े राजनीतिक बदलाव की जानकारी पहले से ही मिल रही थी। लेकिन मीडिया के सामने कांग्रेस के नेता इसको सिर्फ अफवाह बता रहे थे। लेकिन रविवार की सुबह मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट के जरिये यह बड़ी घोषणा की। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। एकनाथ शिंदे की पार्टी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ी महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’, कांग्रेस छोड़ अब शिंदे गुट में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा ?
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story