Milind Deora News: मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे की शिवसेना का हाथ, राहुल गांधी के थे बेहद करीबी

surya soni
Published on: 14 Jan 2024 4:13 PM IST
Milind Deora News: मिलिंद देवड़ा ने थामा एकनाथ शिंदे की शिवसेना का हाथ, राहुल गांधी के थे बेहद करीबी
X
Milind Deora News: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora News) ने हाथ का साथ छोड़ दिया। पिछले कई दिनों से इसकी कयास बाजी लगाई जा रही थी। लेकिन रविवार को मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। बता दें पिछले 55 सालों से देवड़ा का परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनके पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे। लेकिन अब देवड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वाइन कर ली।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल:
बता दें महाराष्ट्र में हुए इस बड़े राजनीतिक बदलाव की जानकारी पहले से ही मिल रही थी। लेकिन मीडिया के सामने कांग्रेस के नेता इसको सिर्फ अफवाह बता रहे थे। लेकिन रविवार की सुबह मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट के जरिये यह बड़ी घोषणा की। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। एकनाथ शिंदे की पार्टी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ी महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना साबित हो सकती है।
राहुल गांधी के थे बेहद करीबी:
बता दें कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। मिलिंद देवड़ा को राहुल गांधी का सबसे करीबी नेता माना जाता था। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठा रहे है। राहुल गांधी के कई करीबी नेता पहले ही कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं।
पिछले दो चुनाव हार चुके हैं देवड़ा:
बता दें एक समय था जब महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का खूब दबदबा था। उस समय मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र कांग्रेस के सबसे प्रमुख नेता माने जाते थे। लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव में वो खुद अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। ऐसे में अब कांग्रेस में उनका भविष्य कुछ ख़ास दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे की शिवसेना मिलिंद देवड़ा के लिए लोकसभा सीट छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: 55 साल पुराना रिश्ता खत्म…’, कांग्रेस छोड़ अब शिंदे गुट में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा ?
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story