Mehul Chowksi Arrest: 'यह बहुत अच्छी बात...'मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

Vivek Chaturvedi
Published on: 14 April 2025 4:21 PM IST
Mehul Chowksi Arrest: यह बहुत अच्छी बात...मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?
X
Mehul Chowksi Arrested: भारत में हजारों करोड़ का बैंक फ्रॉड कर भागा मेहुल चौकसी गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। (Mehul Chowksi Arrested) मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी के बाद से ही उसे लेकर भारत में सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। इस बीच अब इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी आया है। रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा? आपको बताते हैं

मेहुल चौकसी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

भगोडे कारोबारी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहुल चौकसी भारत में हजारों करोड़ का बैंक फ्रॉड कर भाग गया था। भारत की सुरक्षा एजेंसी लगातार मेहुल चौकसी की तलाश कर रही थीं। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद भारत में बयानबाजी देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

'नीरव मोदी को भी भारत लाया जाए'

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेहुल चौकसी को गिरफ्तार करना अच्छी बात है, मगर अब सरकार को मेहुल चौकसी से रिकवरी पर भी ध्यान देना चाहिए। मेहुल चौकसी की वजह से जिन लोगों के साथ भी गलत हुआ, उस मामले में कार्रवाई कर लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए। इसके अलावा नीरव मोदी सहित अन्य ऐसे फ्रॉड की भी तलाश तेज कर उन्हें भारत लाया जाना चाहिए। Mehul Chowksi Arrested

'लोगों के नुकसान की हो भरपाई'

कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जितने भी लोग भारत में फ्रॉड कर भाग गए। अब वह जिन भी देशों में है, हमारी सरकार को उन देशों पर दबाव डालकर उनको भारत लाना चाहिए। मेहुल चौकसी जैसे लोगों ने जिन लोगों के साथ फ्रॉड किया, सरकार उनको इंसाफ के लिए आश्वस्त करे। इसके साथ ही लोगों को हुए नुकसान की भरपाई भी की जानी चाहिए।

बेल्जियम में पकड़ा गया मेहुल चौकसी

मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फर्जी दस्तावेजों से बेल्जियम की नागरिकता लेकर भारत प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा था। मगर भारतीय एजेंसियों के आग्रह पर बेल्जियम में मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेहुल चौकसी के खिलाफ मुंबई की अदालत ने भी गैर जमानती वारंट जारी कर रखे हैं। यह भी पढ़ें:  मेहुल चोकसी का खेल खत्म! 6391KM दूर छिपे भगोड़े को भारत से किसने घेरा, जानिए पूरी कहानी! यह भी पढ़ें:  स्विट्ज़रलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, बेल्जियम में धरा गया
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story