मेहुल चोकसी का खेल खत्म! 6391KM दूर छिपे भगोड़े को भारत से किसने घेरा, जानिए पूरी कहानी!
Mehul Choksi Arrested: तहव्वुर राणा के बाद अब भारत को एक और बड़ी कामयाबी! मोस्टवांटेड भगोड़ा मेहुल चोकसी जल्द लौटेगा देश।। पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेहुल चोकसी भारत से करीब 6391 किलोमीटर दूर बेल्जियम में छिपा बैठा था। उसे भरोसा था कि भारत की गिरफ्त से वह काफी दूर है, लेकिन यहीं से एक ऐसा चक्रव्यूह बुना गया कि भगोड़ा उसी में फंस गया।
65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में है। (Mehul Choksi Arrested) मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। यहां वो अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चोकसी के पास बेल्जियम में 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' है और वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया है।
बेल्जियम पुलिस ने मुंबई कोर्ट के वारंट का हवाला दिया
बताया जा रहा है कि, मेहुल चोकसी को गिरफ्तार करते वक्त बेल्जियम पुलिस ने मुंबई कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि मेहुल चोकसी खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है। मेहुल चोकसी पर पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा सीबीआई और ईडी द्वारा चलाया जा रहा है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है, जो लंदन में छिपा हुआ है और उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार है।Fugitive Mehul Choksi has been arrested in Belgium: ED Sources More details awaited pic.twitter.com/SN8e0beAMu
— ANI (@ANI) April 14, 2025
कौन है मेहुल चोकसी?
मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड का मालिक रहा है, जो देशभर में फैली एक बड़ी जूलरी कंपनी थी। लेकिन उसकी असली पहचान तब सामने आई जब पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला सुर्खियों में आया। कारोबारी, धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं और उन्हें 15 नवंबर, 2023 को बेल्जियम में निवास की अनुमति दी गई थी। 13,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कथित संलिप्तता के लिए भारत में वांछित मेहुल चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। धोखाधड़ी केस में उसका भांजा नीरव मोदी दोनों मुख्य आरोपी पाए गए।


