Lok Sabha Election 2024 में सीट बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बैठक, जानिए क्या हुई बातचीत
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक हुई। इस दौरान दोनों पार्टियों की तरफ से सीट बंटवारे समेत कई अहम चुनावी मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि बैठक अच्छी हुई, आगे चर्चा करेंगे।
आप और कांग्रेस के बीच बैठक
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा बैठक बहुत अच्छी है। अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक के लिये भेजा। हम लोग की दो से ढाई घंटे चर्चा हुई। जो बड़े अच्छे माहौल में हुई। ये चर्चा आगे भी चलेगी। हम फिर कुछ दिनों बाद मिलेंगे। जिसमें हम सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे। अभी थोड़ा इंतज़ार करिये। हम दोनों पार्टी गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) मिलकर बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे। यह भी पढ़े: भारत और मालदीव में विवाद के बाद एक्शन में दोनों देश, जानें क्या उठाए अब तक कदमअभी अन्य दलों के साथ बैठक
कांग्रेस की पांच सदस्यीय समिति सीट बंटवारे पर पहले ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों के साथ आंतरिक परामर्श कर चुकी है। अपने निष्कर्ष पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप चुकी है। इस समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक हैं। आपको बता दें अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत 28 दलों के विपक्षी गठबंधन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) चुनावों में भाजपा से एकजुट होकर मुकाबला करने के फैसले के बाद हुई है।इन दल से कांग्रेस का गठबंधन
कांग्रेस का तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड), और असम में अन्य पार्टियों के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन है। यह लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में भी रहेगा। जबकि अन्य प्रमुख राज्यों में कुछ मुख्य दलों के साथ गठबंधन नहीं है। इनमें से सबसे अधिक गतिरोध वाले राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह भी पढ़े: भारत और मालदीव में विवाद के बाद एक्शन में दोनों देश, जानें क्या उठाए अब तक कदमOTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। Next Story


