Mayawati in Alwar: मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को लिया आड़े हाथों, कहा - दोनों पार्टियों की कथनी व करनी में अंतर, दोनों ही दलित व आदिवासी विरोधी

Chandramauli
Published on: 17 April 2024 10:06 PM IST
Mayawati in Alwar: मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को लिया आड़े हाथों, कहा - दोनों पार्टियों की कथनी व करनी में अंतर, दोनों ही दलित व आदिवासी विरोधी
X
Mayawati in Alwar: अलवर। राजस्थान के दोनों बसपा विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार बसपा सुप्रीमो मायावती राजस्थान के दौरे पर आई। इस दौरान अलवर में मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है। दोनों ही पार्टियां दलित, आदिवासी, धार्मिक अल्पसंख्यक विरोधी हैं। वे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमने से पूर्व अलवर के विजय नगर मैदान में जनसभा को संबोधित कर रही थी।
बसपा सत्ता में आई तो सख्त दल बदल कानून बनाएगी
मायावती ने हाल में पार्टी छोड़ने वाले राजस्थान के विधायकों पर निशाना साधा और कहा कि एक दिन केन्द्र में बसपा की सरकार जरूर बनेगी और तब सख्त दलबदल कानून बनाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। सभा में अलवर सहित प्रदेश के अन्य सीटों पर बसपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मौजूद रहे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस व भाजपा पर पूंजीपति एवं दलित व आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया और तोड़फोड़ की नीति अपनाकर राज करने का आरोप लगाया।
चुने विधायकों को तोड़कर लोकतंत्र कमजोर कर रही भाजपा - कांग्रेस
मायावती ने राजस्थान के घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस व भाजपा प्रदेशों बसपा के चुने गए विधायकों को तोड़कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर लोकसभा चुनाव में प्रलोभन भरे घोषणा पत्र जारी कर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया और बसपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन लुभावने घोषणा पत्र से गुमराह नहीं हो।
यह भी पढ़ें :
Lok Sabha Election 2024 मायावती ने मैनपुरी में बदला उम्मीदवार, डिंपल यादवऔर समाजवादी पार्टी की राह हुई कठिन
दलित आदिवासी को नहीं मिला आरक्षण का पूरा फायदा
मायावती ने कहा कि देश में आजादी के बाद ज्यादातर समय कांग्रेस व भाजपा की सरकारें रही है। लेकिन दोनों ही दलों ने पूजीपति, साम्प्रदायिक, धार्मिक अल्पसंख्यक, दलित व गरीब विरोधी नीतियां अपनाई है। इन सरकारों ने दलित आदिवासी को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं दिया है। वहीं एससी व एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है बल्कि देश में निजीकरण को बढ़ावा देकर आरक्षण से वंचित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :
Jaipur Lok Sabha Seat: भाजपा को राम से तो कांग्रेस को श्याम से है उम्मीद
यूपी की तर्ज पर देश में चलाएंगे सरकार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन बार सहयोग एवं एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। तब बहुजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति अपनाकर लोगों को राहत देने का कार्य किया है। केन्द्र में बसपा के नेतत्व में सरकार बनने पर यूपी की तर्ज पर सरकार चलाकर गरीब, दलित, आदिवासी, धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत देगी।
फ्री राशन देने से लोगों का नहीं होगा भला
बसपा नेता मायावती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें लोगों को फ्री में राशन देकर उनका भला नहीं कर रही। लेकिन बसपा की सरकार बनने पर लोगों की सामाजिक सुरक्षा के साथ कल्याणकारी योजनाएं बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर जातिवादी राजनीति कर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story