Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए स्नान के बाद करें ये विशेष उपाय

Juhi Jha
Published on: 25 Jan 2024 1:48 PM IST
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए स्नान के बाद करें ये विशेष उपाय
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।  Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि (Mauni Amavasya 2024) का विशेष महत्व होता है। अमावस्या के दिन स्नान, दान-पुण्य और पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साल में 12 अमावस्या आती है जो हर महीने के कृष्ण पक्ष में आती है। इस बार मौनी अमावस्या 09 फरवरी को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने की वजह से इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल
मौनी अमावस्या
09 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी को प्रातः 04 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले ज्योतिषी उपाय से व्यक्ति पितृ दोष से मुक्ति पा सकता हैं। अगर आप भी पितरों को प्रसन्न और पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते है तो अमावस्या के दिन स्नान के बाद ये 4 सरल उपाय कर सकते है। Mauni Amavasya 2024
जरूरतमंदो को दान
ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024)  के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना काफी शुभ होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन आप अपने क्षमता और इच्छानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तेल, कंबल, चावल,आटा, मिठाई,दूध, शक्कर आदि चीजें दान कर सकते है। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
सूर्य देव को जल अर्पित करे
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024)  के दिन सूर्य देव को जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इस दिन आप तांबे के लौटे में पानी डालकर लाल रंग का फूल, रोली, मिश्री और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को जल चढ़ाए। ऐसा करना साधक के लिए लाभदायक माना जाता हैं।  Mauni Amavasya 2024
तर्पण और पिंडदान
अमावस्या (Mauni Amavasya 2024)  तिथि हमारे पूर्वजों के लिए समर्पित मानी जाती हैं। कहा जाता है कि अमावस्या के दिन पूर्वजों के लिए तर्पण और पिंडदान करने से विशेष फलां की प्राप्ति होती है। तर्पण और पिंडदान के लिए आप किसी पवित्र नदी के तट पर एक लौटे में पानी लेकर उसमें तिल मिलाए और दक्षिण दिक्षा की तरफ अपना मुख करके पितरों के नाम पर उस जल को अर्पित कर दे और फिर पिंडदान करे। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
पशु पक्षी को कराएं भोजन
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2024)  के दिन पितरों के तर्पण और पिडंदान के साथ पशु पक्षियों जैसे गाय, कौवा, चींटी और कुत्ते को भोजन कराए या फिर उनके नाम पर अलग से भोजन निकाल कर रख दे। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं। यह भी पढ़ें: Ram Mandir: जब रामलला के दर्शन करने स्वयं राम मंदिर पहुंचे बजरंगबली, नजारा देख सभी लोग हुए हैरान OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story