भारत सरकार का बड़ा फैसला, मनु भाकर सहित 4 ख‍िलाड़‍ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

पिछले साल खेल में देश का परचम लहराने वाले चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Surya Soni
Published on: 2 Jan 2025 3:50 PM IST
भारत सरकार का बड़ा फैसला, मनु भाकर सहित 4 ख‍िलाड़‍ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
X
Khel Ratna Award 2024: पिछले 10 सालों में देश के कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में भारत का मान बढ़ाया है। भारत सरकार भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इसी का नतीजा है कि भारत के खिलाड़ी ओलंपिक (Khel Ratna Award 2024) में देश का झंडा बुलंद कर रहे हैं। अब खिलाड़ियों के सम्मान के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। भारत सरकार की तरफ से मनु भाकर सहित 4 ख‍िलाड़‍ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

4 ख‍िलाड़‍ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार:

बता दें पिछले साल खेल में देश का परचम लहराने वाले चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें शूटिंग से मनु भाकर, शतरंज से डी गुकेश, हॉकी से हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलैटिक्स से प्रवीण कुमार का नाम शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।

32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड:

बता दें भारत सरकार होनहार खिलाड़ियों और एथलीट्स के प्रोत्साहन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब जिन खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया हैं उनको खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। जहां चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और एथलीट्स के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
Surya Soni

Surya Soni

Next Story