नम आंखों से दी विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, इन सितारों ने जताया शोक

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार, जिन्होंने इंडियन फिल्मों में काफी नाम कमाया, उनका शुक्रवार को देहांत हो गया।

Jyoti Patel
Published on: 5 April 2025 2:47 PM IST
नम आंखों से दी विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, इन सितारों ने जताया शोक
X
Manoj Kumar Funeral: मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार, जिन्होंने इंडियन फिल्मों में काफी नाम कमाया, उनका शुक्रवार को देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 87 साल की उम्र में उन्होंने शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इसके बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान उनके बेटे कुणाल ने उन्हें आखिरी विदाई दी। मनोज कुमार को सरकार की तरफ से सम्मान के साथ विदा किया गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे विलेपार्ले के श्मशान घाट पर किया गया।

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से पहले, उनके शरीर को घर लाया गया था। जहाँ फ़िल्मी जगत के बहुत से कलाकारों ने आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा और भी कई जाने-माने लोग आए थे। मनोज कुमार को लिवर की एक गंभीर बीमारी थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। इसी कारण से उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शोक में डूबी पत्नी

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, इस वीडियो में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के शव से लिपटकर बहुत जोर-जोर से रो रही हैं। वहां पर जितने भी लोग मौजूद थे, वे सभी पत्नी की ऐसी हालत देखकर दुखी हो रहे थे।वे मनोज कुमार की माउथ से बुरी तरह टूट चुकी हैं।

अमिताभ हुए भावुक

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट गए थे। वहां उन्होंने दुखी मन से मनोज कुमार को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा, वे वहां सलीम खान से भी मिले और गले लगे।

पद्मश्री अवार्ड से किया गया था सम्मानित

मनोज कुमार ने भारतीय फिल्मों में जो काम किया, (Manoj Kumar Funeral) उसके लिए उन्हें 1992 में पद्मश्री का सम्मान मिला था। फिर 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया। अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने देशभक्ति की फिल्में तो बनाई हीं, साथ ही "हरियाली और रास्ता", "वो कौन थी", "हिमालय की गोद में", "दो बदन", "पत्थर के सनम", "नील कमल" और "क्रांति" जैसी कई और भी बहुत अच्छी फिल्मों में एक्टिंग की और उनका निर्देशन भी किया।
यह भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story