Manoj Kumar Demise: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने मनोज कुमार को किया याद, लिखा 'तेरे साथ बीता हर पल...'

Manoj Kumar Demise: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ritu Shaw
Published on: 6 April 2025 9:11 AM IST
Manoj Kumar Demise: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने मनोज कुमार को किया याद, लिखा तेरे साथ बीता हर पल...
X
Manoj Kumar Demise: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 4 अप्रैल की सुबह 4.03 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र ने साझा की पुरानी यादें

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनोज कुमार के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों एक ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा!" इस पोस्ट पर उनके बेटे बॉबी देओल ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

ज़ीनत अमान ने इंस्टा स्टोरी पर जताया शोक

अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने भी मनोज कुमार के साथ अपनी एक पुरानी फिल्म की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मनोज कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में किया याद

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में मनोज कुमार के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस भावुक तस्वीर में मनोज कुमार हँसते हुए अमिताभ को गले लगाए हुए हैं। अमिताभ ने लिखा, "श्रद्धांजलि में... और प्रार्थना में... शोक में..."

अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान और अरबाज़ खान सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। धर्मेंद्र भी शुक्रवार को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

'भारत कुमार' के नाम से मशहूर

24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे हरिकृष्ण गोस्वामी, जिन्हें दुनिया 'मनोज कुमार' के नाम से जानती है, भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक रहे। देशभक्ति पर आधारित फिल्मों उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए उन्हें 'भारत कुमार' की उपाधि दी गई। मनोज कुमार ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी पहली निर्देशित फिल्म उपकार (1967) को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें: नम आंखों से दी विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, इन सितारों ने जताया शोक
Ritu Shaw

Ritu Shaw

Next Story