Mandi Lok Sabha Seat 2024: मंडी से कंगना के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया एलान

surya soni
Published on: 13 April 2024 5:38 PM IST
Mandi Lok Sabha Seat 2024: मंडी से कंगना के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया एलान
X
Mandi Lok Sabha Seat 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को हिमाचल प्रदेश को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। हिमाचल की चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन कर रही थी। देश की हॉट सीटों में शुमार मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद मंडी (Mandi Lok Sabha Seat 2024) से मौजूदा सांसद और कांग्रेस पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने दी। बता दें इस सीट से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। ऐसे में अब विक्रमादित्य सिंह के चुनाव लड़ने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
कांग्रेस की सीईसी बैठक में चर्चा:
हिमाचल प्रदेश को लेकर रविवार को कई देर तक कांग्रेस की सीईसी बैठक चली। इसमें हिमाचल की सीटों को लेकर काफी देर तक मंथन हुआ। जिसके बाद कांग्रेस पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह के चुनाव लड़ने के संकेत दिए। इसके साथ ही शिमला से विनोद सुल्तानपुरी का टिकट पक्का माना जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन ये तय है कि इस बार इस सीट से प्रतिभा सिंह अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारने जा रही हैं। https://twitter.com/OTTIndia1/status/1779118885691609156
बीजेपी ने कंगना को दिया टिकट:
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले काफी समय से मंडी क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले कई दिनों से कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र में जमकर प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। इस दौरान उनके भाषण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। हाल ही में उन्होंने नाम लिए बगैर विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा था। कंगना के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति भी जाहिर की थी।
मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ: प्रतिभा सिंह
बता दें रविवार को मंडी सीट को लेकर जानकारी देते हुए मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा। प्रतिभा सिंह ने भी कंगना रनौत के बयान पर कहा कि ''हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं, क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ हैं।' अब ये बात तय है कि विक्रमादित्य सिंह के चुनावी मैदान में उतरने के बाद मंडी का सियासी पारा काफी बढ़ जाएगा। ये भी पढ़े : Bhopal News : मंदिर के बाद अब मस्जिद में भी लगे ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारे
surya soni

surya soni

Next Story