Tonk News : दूसरी पत्नी पर बेवफाई का आरोप पांच बच्चियों के पिता ने पीया जहर, सुसाइड नोट में बच्चियों से मांगी माफी

Sandeep
Published on: 10 April 2024 5:18 PM IST
Tonk News : दूसरी पत्नी पर बेवफाई का आरोप पांच बच्चियों के पिता ने पीया जहर, सुसाइड नोट में बच्चियों से मांगी माफी
X
Tonk News टोंक। जिले के देवली इलाके में एक अधेड़ ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया। वहीं, आत्महत्या से पूर्व पति ने वीडियो बनाकर पत्नी व ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उनपर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उसने अपने बच्चों से माफी तक मांगी है। सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें वीडियो में कही गई बातों को ही दोहराया गया है। पुलिस के अनुसार घटना से संबंधित एक वीडियो व आठ ऑडियो सामने आए हैं जिसमें व्यक्ति ने मरने के पूर्व आप बीती सुनाई है। घटना से जुड़े इन सबूतों को देवली शहर के कोटा रोड स्थित हनुमाननगर थाना पुलिस को मृतक की पुत्री ने सौंपा है। सहायक उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि मृतक 50 वर्षीय पीरु खां ने अपनी दूसरी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि मृत शरीर जब पुलिस ने बरामद किया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हाथों की अंगुलियां नीली पड़ीं थीं। अंदेशा है कि पीरु खान ने जहर पीया होगा। उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का सही से पता लगाया जा सके। मृतक पीरु खां की पुत्री शाहीन ने बताया कि उसके पिता चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब में काम करते थे लेकिन अब वह देवली आ गए थे। उन्होंने बीती रात छत पर जाकर कमरे की भीतर से कुंडी बंद कर ली व जहर पी लिया। घटना का पता परिजनों को सुबह लगा। दरअसल, रमजान के चलते परिजन शहरी करने सुबह जल्दी उठे लेकिन पीरु खां नहीं आए। इस पर परिजनों को संदेह हुआ। परिजन छत के कमरे में किसी तरह कुंड़ी खोलकर घुसे तो वहां पीरु को अचेत पाया। परिजन उन्हें लेकर देवली चिकित्सालय आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Patanjali Case in SC: सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण का माफीनामा ठुकराया, कहा एक्शन के लिए तैयार…
पड़ोसी पुलिस समेत किसी का नहीं मिला सपोर्ट
मरने के पूर्व रिकार्ड किए अपने एक आडियो में पीरु खां ने इस बात का भी जिक्र किया कि इस मामले में उसे पड़ोसी पुलिस समेत किसी का कोई सपोर्ट नहीं मिला। आखिर वह किसके पास जाते। परिजनों के अनुसार पीरू खां जिस पत्नी पर अपनी मौत का जिम्मा थोप रहे हैं, वह उनकी दूसरी पत्नी है। इससे पहले उनकी पत्नी समीप के कुचलवाड़ा निवासी थी जिनका 18 अप्रैल 2011 को निधन हो गया।
पांच बेटियों का बाप था पीरू
परिजनों के अनुसार पीरु की पांच पुत्रियां हैं। उसे कोई बेटा नहीं है। उन्होंने दूसरी शादी किशनगढ़ के भांबोला क्षेत्र में की। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व रिकार्ड किए गए वीडियो, ऑडियो और जारी सुसाइड नोट में बताया कि उस पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। वह अपनी पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान हैं। उसे पहली बार इस बात का पता आमेर जाने पर लगा जहां मृतक की पत्नी के संबंध मकान मालिक से पीरु खां ने देखा था। इसी तरह एक अन्य ऑडियो में पीरु खां यह भी कह रहा है कि उसकी पत्नी मेहरून बानो को उसके भाई, बहन, मां समेत परिजनों ने ताकतवर बना रखा था।
यह भी पढ़ें : BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की 10वीं लिस्ट, किरण खेर-रीता बहुगुणा का टिकट कटा
गुस्सा बहुत आ रहा है, मन करता है सबको मारके जाऊं
मृतक ने आत्महत्या से पूर्व ऑडियो में कहा कि वह इन सबसे परेशान हो चुका है। अब उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। उसने आत्महत्या के लिए अपने बच्चों व सास, ससुर से माफी मांगी। कहा कि गुस्सा बहुत आ रहा है। इच्छा हो रही है कि सबको मार के जाऊं। इन दोनों मुस्लिम धर्म का रमजान माह चल रहा है। वही एक-दो दिनों में ईद भी मनाई जाएगी। ऐसे में ईद से पूर्व परिवार व समाज की खुशियां मातम में बदल गई।
Sandeep

Sandeep

Next Story