Mamta Banerjee: अगर हिम्मत है तो...ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दिया क्या चैलेंज?

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 May 2025 5:00 PM IST
Mamta Banerjee: अगर हिम्मत है तो...ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को दिया क्या चैलेंज?
X
Mamta Banerjee On BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। इसके कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया। (Mamta Banerjee On BJP) ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को कहा कि बंगाल के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है। पीएम मोदी ने जो कहा वह सुनना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को एक चैलेंज भी कर दिया। क्या कहा? जानिए...

'पीएम का बंगाल पर बयान दुर्भाग्यपूर्ण'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की ओर से पश्चिम बंगाल के हालातों पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है। पीएम मोदी ने जो कहा है, उससे हम स्तब्ध है। यह सुनना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम मोदी ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की आलोचना कर रहे हैं। जब हम आतंकवाद के खिलाफ केंद्र का समर्थन कर रहे हैं। Mamta Banerjee On BJP

ममता बनर्जी का PM मोदी को चैलेंज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूरा विपक्ष दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, उन्होंने देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक साहसिक कदम उठाया है। मगर क्या पीएम मोदी और उनके नेताओं के लिए यह कहने का समय आ गया है कि वे ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल भी करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उन्हें चैलेंज करती हूं कि अगर हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें। हम तैयार हैं और बंगाल आपकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है।

'इनकी नीति बांटो और राज करो'

ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं। इस तरह की बात करना अच्छा नहीं लगता। इनकी नीति बांटो और राज करो की है। केंद्र ने राजनीतिक मंशा से ऑपरेशन सिंदूर नाम रखा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी के बयान का पलटवार है। इससे पहले पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार में जनसभा की थी। जिसमें पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। जिसके बाद अब ममता बनर्जी ने पलटवार किया है।
यह भी पढ़ें: 'पूरा बंगाल कह रहा...नहीं चाहिए निर्मम सरकार' पश्चिम बंगाल में क्या बोले PM मोदी?
यह भी पढ़ें: जब वादे नहीं निभाए जा सकते तो... लड़ाकू विमानों की लेट डिलीवरी पर क्या बोल गए वायुसेना प्रमुख?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story