West Bengal के संदेशखाली में हो रहा बवाल, निशाने पर क्यों ममता बनर्जी सरकार? जानें पूरा मामला

Prashant Dixit
Published on: 16 Feb 2024 5:18 PM IST
West Bengal के संदेशखाली में हो रहा बवाल, निशाने पर क्यों ममता बनर्जी सरकार? जानें पूरा मामला
X
West Bengal: पश्चिम बंगाल राजनीतिक दलों के लिए सियासी अखाड़ा बन चुका है। संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक है। भाजपा, कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी के बीच विवाद जारी है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जोरों से चल रहा है। विपक्ष के हंगामा पर ममता बनर्जी (West Bengal) ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी।
ईडी टीम पर हमले के बाद विवाद
संदेशखाली पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी 24 परगना का एक गांव है। वहां हिंसा की शुरुआत पिछले महीने 5 जनवरी को हुई थी। जब ईडी टीम टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। ईडी राशन वितरण घोटाले की संदेशखाली में जांच करना चाहती थी। इसी दौरान ईडी पर हमला हो गया था। इसमें तीन ईडी अधिकारी घायल हुए थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें शाहजहां शेख को मास्टरमाइंड बताया गया था।
यह भी पढ़े: लोक सभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के खातों से लगा फ्रीज हटाया गया
शाहजहां पर उत्पीड़न का आरोप
तब से शाहजहां शेख फरार चल रहा है।उसके करीबी सहयोगियों ने दावा किया कि क्षेत्र में चीजों पर शाहजहां शेख का नियंत्रण है। जिसके बाद कुछ स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख (West Bengal) के लोगों पर यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जे के आरोप लगाए। एफआईआर में बताया गया कि शाहजहां और साथियों ने झींगा पालन के लिए जबरन जमीन हड़पने और सालों तक यातना और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया है।
कलकत्ता हाईकोर्ट का स्वत संज्ञान
महिलाओं ने कहा कि शाहजहां के गुंडा उम्र और खूबसूरती देख दुष्कर्म करते है। महिलाओं ने शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शाहजहां के सहयोगी शिबाप्रसाद हाजरा के पोल्ट्री फार्मों को जला दिया था। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। वहां राज्यपाल (West Bengal) भी महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पहुंचे थे। जिसके बाद मामले का कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया था।
यह भी पढ़े: किसानों के भारत बंद का पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में दिख रहा असर
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story