मल्लिकार्जुन खरगे फिर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर, संविधान बचाने की लड़ाई खत्म नहीं हुई, इंडिया गठबंधन को राज्यों में भी मजबूत करना होगा

Devnath Pandey
Published on: 21 Aug 2024 1:49 PM IST
मल्लिकार्जुन खरगे फिर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर, संविधान बचाने की लड़ाई खत्म नहीं हुई, इंडिया गठबंधन को राज्यों में भी मजबूत करना होगा
X
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर संविधान बचाओं को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है, खरगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ एनसीपी नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश के संसदीय इतिहास में सबसे अधिक 415 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। इतना प्रचंड बहुमत हासिल करके भी राजीव गांधी ने कभी घमंड नहीं किया। हमेशा देश की सेवा के लिए काम किया। राजीव गांधी ने युवाओं की मतदान की उम्र 21 साल से घटा कर 18 साल की। महिलाओं के लिए पंचायती राज में आरक्षण दिया। नई कंप्यूटर नीति उनकी सोच थी, जिससे लाखों युवाओं को नौकरी मिली। वे 11 बड़े प्रोजेक्ट लेकर आए, जिससे सबका फायदा हुआ। राजीव गांधी के दौर में अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हुई। आज तक की सर्वाधिक जीडीपी ग्रोथ रेट 10.2 प्रतिशत उनके समय में थी। 1985 में राजीव जी ने यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। बीसीजी, टीबी, ओपीवी, पोलियो, डीपीटी के टीकों से लाखों बच्चों के जीवन की रक्षा हुई। वैक्सीन सर्टिफिकेट पर राजीव गांधी ने कभी अपनी फोटो नहीं चिपकाई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के वक्त भी वैक्सीन पर अपनी फोटो चिपका दी।
नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने विपक्षी दलों की सरकारें तोड़ीं
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राजीव गांधी ने दल बदल विरोधी कानून बनाया था। लेकिन नरेंद्र मोदी और भाजपा ने विपक्षी दलों की सरकारें तोड़ीं। विधायकों और सांसदों को तोड़ा गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। खरगे ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे लोग मेहनत करते हैं, अलग-अलग नीतियां बनाते हैं। राजीव गांधी ने पब्लिक सेक्टर से लेकर हर चीज बनाई। लेकिन नरेंद्र मोदी सबकुछ बेचने का काम कर रहे हैं। वह धीरे-धीरे सब बेच रहे हैं। 400 से ज्यादा सीटें आने के बाद भी राजीव गांधी ने शांति से अपना काम किया। वहीं नरेंद्र मोदी को इतना घमंड है कि वे 400 पार की बात कह रहे थे, लेकिन महाराष्ट्र के लोगों ने मोदी को ऐसा झटका दिया है की मोदी अब अपने बल पर नहीं खड़े अगर टीडीपी और जेडीयू को हटा दिया गया तो मोदी जी चल नहीं पाएंगे। जनता से महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को प्रचंड बहुमत देने की अपील करते हुए खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र को महाराष्ट्र के लोग चलाएंगे, दिल्ली में बैठे नरेंद्र मोदी नहीं चलाएंगे। महाराष्ट्र में भाजपा को सबक सिखाकर महा विकास अघाड़ी की सरकार लाना जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः Ajmer 1992 Gangrape Case: 100 छात्राओं से गैंगरेप-ब्लैकमेल मामले में सभी 6 आरोपी दोषी करार, 32 साल पुराना है मामला
खरगे ने बीजेपी को बताया विष बोले निकाल कर फेकना है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में लोग बेरोजगारी, महंगाई से तड़प रहे हैं। भाजपा विष है, इसे निकालकर फेंकने की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में यदि भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलता तो संविधान को बदलने का प्रयास किया जाता। जनता ने इंडिया गठबंधन को बड़ी संख्या में सीटें देकर नरेंद्र मोदी के संविधान बदलने के मंसूबे को परास्त किया है। उन्होंने कहा, संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। संविधान बचाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जनता को इंडिया गठबंधन को राज्यों में भी मजबूत करना होगा। राज्य में हमारे विधायक नहीं होंगे तो राज्यसभा में हमारे सांसद चुनकर नहीं आएंगे। विपक्ष को दोनों सदनों में मजबूती चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संविधान बचाने के लिए सांसद ही नहीं, विधायकों और राज्य सरकारों की भी जरूरत होती है। यह जरूरी इसलिए है क्योंकि राज्यसभा में भी राज्यों से सांसद चुनकर जाते हैं, संविधान संशोधन में राज्यों की भी भूमिका होती है। यदि हमारे पास राज्य होंगे और राज्यसभा में बहुमत होगा, तो संविधान में बदलाव की बात कोई नहीं करेगा। अगर राज्यों में इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं होगी और राज्यसभा में बहुमत नहीं होगा तो मोदी सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन कैसे रोके जाएंगे।
Devnath Pandey

Devnath Pandey

Next Story