Malaika Arora Father Death: ऐसी हालत में पिता के घर पहुंचीं मलाइका, दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए नजर आए अर्जुन कपूर

Anjali Soni
Published on: 11 Sept 2024 2:19 PM IST
Malaika Arora Father Death: ऐसी हालत में पिता के घर पहुंचीं मलाइका, दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए नजर आए अर्जुन कपूर
X
Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के परिवार से शॉकिंग खबर सामने आई हैं, बता दें कि एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सुसाइड कर ली है। ये घटना आज सुबह 9 बजे के करीब हुई हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपनी जान छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर दी है। इस मोके पर वहां पुलिस भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस के पीता कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे।
मुंबई में मौजूद नहीं थीं मलाइका
इस घटना के समय मलाइका शहर से बाहर गई हुई थी, इस खबर के पता चलने के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। इस समय एक्ट्रेस के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। पुलिस इस समय मामले की कार्रवाई कर रही हैं, इससे पहले मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था।
अर्जुन कपूर पहुंचे घर
मलाइका के पिता के निधन की खबर सुन उनसे मिलने वहां कई सितारे पहुंचे हैं। बता दें कि उनके क्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी वहां पहुंच गए है। साथ ही इस मौके पर मुंबई पुलिस भी मौजूद है। इस मामले की जांच करने में मुंबई पुलिस जुड़ गई हैं, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं। पुलिस घर के आस-पास सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
माता-पिता का रिश्ता नहीं था खास
मलाइका अरोड़ के माता-पिता शादी के छह साल बाद ही अलग हो गए थे, दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था। अभी एक्ट्रेस के परिवार में उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां हैं। एक्ट्रेस की मां ने ही उनकी परवरिश की, एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था , 'मेरा बचपन बहुत शानदार रहा, लेकिन यह आसान नहीं था। वास्तव में पीछे मुड़कर देखें तो मैं इसे उथल-पुथल भरे शब्दों में बयां कर सकती हूं। लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाता है।'
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story