Mahendra Singh Dhoni and Sakshi: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में ये क्रिकेटर रंग जमाने को तैयार, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी पहुंचे जामनगर
Mahendra Singh Dhoni and Sakshi: अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए है, ऐसे में वहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आए है। फंक्शन में सभी अपनी परफॉरमेंस भी देंगे, जिसके इवेंट में चार चांद लग जाएंगे। हर सेलिब्रिटी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है, सबकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने परिवार संग जामनगर के लिए निकल गए है।
महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे गुजरात
भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग गुजरात जा रहे हैं। दोनों कपल जामनगर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। ये इवेंट 1 से 3 तारीक तक का है जहां महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी पहुंच गए है। दोनों आज शुक्रवार को रांची से रवाना हुए। इसके साथ ही आपको बता दें कि उनकी बेटी जामनगर नहीं जा रही हैं।महफ़िल में लगेंगे चार चांद महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में एन्जॉय करने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। दोनों को कार से उतरते हुए देखा गया। धोनी को देख फैंस दीवाने हो गए है, देखते ही देखते ही बहुत भीड़ वहां उमड़ पड़ी। साथ ही लोगों का इतना प्यार देख धोनी भी बेहद खुश हो गए है।#WATCH | Mumbai | Cricketer Mahendra Singh Dhoni and his wife Sakshi Dhoni leave for Jamnagar, Gujarat for the three-day pre-wedding celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant. pic.twitter.com/rnE3arg2Oq
— ANI (@ANI) March 1, 2024
ये अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हुए शामिल
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में भारतीय खिलाड़ी की लिस्ट में क्रिकेट से सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कुणाल पंड्या शामिल हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जुड़े ड्वेन ब्रावो भी इस फंक्शन को अटेंड करने वाले हैं। वहीं सायना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप के साथ शामिल होने के लिए निकल गए है। यह भी पढ़े: Surbhi Chandna Bachelor Party: शादी से पहले सुरभि चंदना ने बैचलरेट पार्टी में किए जमकर मजे, इस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस की गैंग OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें Next Story


