Mahatma Gandhi Death Anniversary: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट ‘एक्स’ पर लिखा कि 'मैं पूज्य बापू को उनकी 76वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने के लिए प्रेरणा देता है।'I pay homage to Pujya Bapu on his Punya Tithi. I also pay homage to all those who have been martyred for our nation. Their sacrifices inspire us to serve the people and fulfil their vision for our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2024
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on the occasion of his death anniversary. pic.twitter.com/KPX0RjYjdy
— ANI (@ANI) January 30, 2024
मोदी की निजी डायरी के कुछ पन्ने हुए वायरल
एक्स पर ‘मोदीआर्काइव’ नाम के अकाउंट द्वारा अक्सर प्रधानमंत्री मोदी के निजी जीवन से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है। हाल ही में मोदीआर्काइव अकांउट द्वारा मोदी की निजी डायरी के कुछ पन्ने शेयर किए गए है जिस पर गांधी जी के विचार और कोट्स लिखे हुए है।‘मोदीआर्काइव’ ने कैप्शन में लिखा कि हम नरेन्द्र मोदी की निजी डायरी के कुछ पन्ने आपके साथ साझा कर रहे है। जो यह दर्शाते है कि पीएम मोदी ना सिर्फ महात्मा गांधी को सिर्फ पढ़ा था बल्कि अपने निजी जीवन में गांधी के विचारों और उद्धरण भी लिखे थे। जिसे पढ़ने से उन्हें प्रेरणा मिलती है।We bring to you pages from @narendramodi's personal diary, which demonstrate that not only did he extensively read #MahatmaGandhi, but he also wrote down Gandhi's quotes in his personal diary as something of inspirational value to him. These entries continued to guide his… pic.twitter.com/MCvgCBMCx1
— Modi Archive (@modiarchive) January 30, 2024
महात्मा गांधी को लेकर अमित शाह ने कही ये बात
अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों के दिलों में स्वदेशी की भावना जगाने वाले महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। गाँधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों के दिलों में स्वदेशी की भावना जगाने वाले महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।
गाँधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे। pic.twitter.com/WmiLImRxRP — Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2024


