Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि देखें भगवान शिव की महिमा पर आधारित ये फिल्में

बॉलीवुड में भगवान पर आधरित कई फिल्में बनाई जाती है। जिनमे श्रीराम, श्रीकृष्ण तो कभी शिव की लीलाओं के बारे में बताया गया।

Jyoti Patel
Published on: 25 Feb 2025 7:23 PM IST
Mahashivratri 2025: इस महाशिवरात्रि देखें भगवान शिव की महिमा पर आधारित ये फिल्में
X
Mahashivratri 2025: बॉलीवुड में भगवान पर आधरित कई फिल्में बनाई जाती है। जिनमे कभी भगवान श्रीराम, कभी भगवान श्रीकृष्ण तो कभी भगवान शिव की जीवन लीलाओं के बारे में बताया गया है। अब महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है, ऐसे में आज हम आपको भगवान शिव की ऐसी फिल्मो के बारे में बताएंगे जिनमे भगवान शिव की महिमाओं को दर्शया गया है। आइये जानते हैं इन फिल्मो के बारे

सत्यम शिवम सुंदरम

सत्यम शिवम सुंदरम 1978 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया है और जैनेंद्र जैन ने इसे लिखा है। इसमें शशि कपूर और जीनत अमान ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।[ यह फिल्म शारीरिक और आध्यात्मिक प्रेम के बीच के अंतर के बारे में बात करती है। यह फ़िल्म 24 मार्च 1978 को होली के दिन रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म का काफी प्रचार किया गया था। यह फिल्म कोलकाता के मेट्रो सिनेमा में 29 हफ़्तों तक चली और इस तरह पश्चिम बंगाल में ब्लॉकबस्टर और अन्य जगहों पर हिट साबित हुई।
लेकिन आपको बता दें, कुछ शिव भक्तों को फिल्म के कई सीन रास नहीं आए। फिल्म में एक्ट्रेस जीनत अमान के बोल्ड सीन्स पर लोगों ने आपत्ति जताई गई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा था।

केदारनाथ

केदारनाथ फिल्म का निर्देशन और लेखन अभिषेक कपूर द्वारा किया गया। यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म कि कहानी केदारनाथ में आई बाढ़ के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म एक धनी हिंदू ब्राह्मण लड़की के बीच अंतर-धार्मिक प्रेम कहानी बताती है, जिसका परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर के पास एक लॉज और दुकानों का मालिक है और एक मुस्लिम लड़का है जो उसी इलाके में काम करता है।
जैसे-जैसे उनका रिश्ता करीब आता है, जोड़ी को कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें पारिवारिक अस्वीकृति और विपरीत पृष्ठभूमि शामिल हैं। जब 2013 के उत्तराखंड में अचानक हुई बारिश से क्षेत्र तबाह हो जाता है, तो जोड़े को तत्वों के खिलाफ जीवित रहने और अपने प्यार की अंतिम परीक्षा का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का एक गाना भगवान शिव को समर्पित है। इस फिल्म में एक्टर की भूमिका को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म का गाना शिवाय लोगो को बेहद पसंद आया। ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story