Mahashivratri 2024: 300 वर्षो के बाद महाशिवरात्रि पर बनेगा यह दुर्लभ संयोग, व्यापार समेत जीवन में मिलेगी कामयाबी

Juhi Jha
Published on: 21 Feb 2024 1:18 PM IST
Mahashivratri 2024: 300 वर्षो के बाद महाशिवरात्रि पर बनेगा यह दुर्लभ संयोग, व्यापार समेत जीवन में मिलेगी कामयाबी
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि के पर्व (Mahashivratri 2024) 8 मार्च,शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर कई ऐसे दुर्लभ संयोग बनने जा रहे है जिसकी वजह से इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 300 साल बाद शिव योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग दुर्लभ संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं महाशिवरात्रि के साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। इस व्रत की महत्ता यह है कि इसके शुभ प्रभाव से व्यापार, नौकरी और जीवन में सुख समृद्धि और कामयाबी मिल सकती है। आइए जानते है महाशिवरात्रि के दिन बनने जा रहे इस दुर्लभ संयोग के बारे में :-
महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त:-
Mahashivratri 2024 फाल्गुन चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 08 मार्च को रात में 09 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 09 मार्च की शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन महाशिवरात्रि रात्रि पूजा शुभ मुहूर्त रात में 12 बजकर 07 मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वहीं महाशिवरात्रि सुबह पूजा शुभ मुहूर्त : सूर्योदय काल से प्रारंभ होगा।
300 साल बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग:-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 08 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन 300 साल बाद सभी मनोरथ को पूरा करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भगवान का ध्यान और मंत्रों का जाप करने का शुभ मुहूर्त यानी शिव योग पूरे दिन रहेगा। लेकिन सर्वार्थ सिद्धि योग महाशिवरात्रि की सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक ही रहेगा तो वहीं शिव योग का शुभ मुहूर्त शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से लेकर देर रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
Mahashivratri 2024
दुर्लभ योग में भगवान शिव की आराधना और पूजा करने से जातक को पुण्य फलों की ​प्राप्ति होती है ओर साथ ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अतिरिक्त वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाली महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग के साथह ही श्रवण नक्षत्र का अद्भुत योग भी बन रहा है। बता दें कि महाशिवरात्रि का पारण अगले दिन यानी 09 मार्च की सुबह होगा।
महाशिवरात्रि के दिन ही शुक्र प्रदोष और मासिक शिवरात्रि:-
Mahashivratri 2024 इस बार मार्च माह में महाशिवरात्रि के दिन ही मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। तीनों ही ​व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है। महाशिवरात्रि के दिन ही शुक्र प्रदोष पड़न की वजह से यह दिन बेहद शुभ और पुण्यदायक रहेगा। इस दुर्लभ संयोग में शिव भगवान की सच्चे मन से आराधना और पूजा करने से जीवन की हर समस्या दूर हो सकती है और साथ ही व्यापार समेत जीवन में भी कामयाबी हासिल हो सकती है। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और साथ ही सौभाग्य व वैभव बढ़ता हैं।
यह भी पढ़े: Rakul Preet-Jackky Wedding: आज गोवा में शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story