Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

Juhi Jha
Published on: 24 Feb 2024 1:47 PM IST
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2024) इस साल 08 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस साल महाशिवरात्रि का दिन कई मायनों में विशेष होने वाला है। क्योंकि इसी दिन फाल्गुन मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा आराधना करने से भक्तों को महादेव का आशीर्वाद मिलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा गया है कि भगवान शिव को कुछ चीजें बहुत प्रिय है ऐसे में अगर
महाशिवरात्रि
के दिन भक्तों द्वारा इन चीजों को घर ले आएं तो निश्चित ही व्यक्ति के हर समस्या का समाधान हो सकता है। तो आइए जानते है महाशिवरात्रि के दिन कौनसी चीजें घर लाना शुभ माना जाता हैं।
शिवलिंग
Mahashivratri 2024 पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) पर शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग लाना बेहद शुभ होता है। वैसे भी महाशिवरा​त्रि का पर्व शिवलिंग का जलाभिषेक किए बिना पूरा नहीं माना जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति ग्रहों से जुड़ी समस्या से परेशान है तो ऐसे में उसे महाशिवरात्रि के दिन रत्न जड़ित शिवलिंग घर लाना चाहिए और नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि शिवलिंग की पूजा करने से हर प्रकार के दोष जैसे वास्तु,कालसर्प और पितृ दोष दूर हो जाते हैं
एक मुखी रुद्राक्ष
Mahashivratri 2024 एक मुखी रुद्राक्ष स्वयं भगवान शिव का रूप माना जाता है और यह महादेव के प्रिय आभूषणों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ​भगवान शिव के आंसू से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप इसे घर लाना चाहते है तो महाशिवरात्रि से अच्छा दिन कोई नहीं हो सकता। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक मुखी रुद्राक्ष को मंत्रोच्चारण के बाद धारण करना चाहिए। इससे आप आने वाले संकटों से बचे रहेंगे और घर में धन व वैभव में वृद्धि होगी।
चांदी के नंदी
Mahashivratri 2024 पुराणों के अनुसार नंदी को भगवान शिव (Mahashivratri 2024) का वाहन माना गया है और जहां भी भगवान शिव का मंदिर स्थापित है उस मंदिर में नंदी बैल जरूर होती है। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता तो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन चांदी की नंदी घर लाए। नंदी की पूजा करने के बाद इसे आप अपने घर में पैसे रखने के स्थान पर या फिर घर की तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से आ​पकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।
तांबे का कलश
Mahashivratri 2024 महाशिवरात्रि के दिन तांबे के कलश से शिवलिंग पर जलाभिषेक द्वारा भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। कहा जाता है कि जिन घरों में अक्सर लड़ाई झगड़े होते है तो ऐसे में म​हाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश घर लाए और भगवान शिव को जल चढ़ाए। इससे घर में हो रहे क्लेश व कलहों से मुक्ति मिलती है और घर में शांति व प्यार बना रहता है।
महामृत्युंजय यंत्र
Mahashivratri 2024 कहा जाता है कि जिस घर में महामृत्युंजय यंत्र का नियमित रूप से जाप होता है और पूजा होती है। उस घर में कभी भी रोग और नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता। अगर आप चाहे तो महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय यंत्र घर ला सक​ते है और इसे स्थापित करने के बाद नियमित रूप से सूर्योदय के साथ इसकी पूजा करने से घर में खुशहाली और सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Shiva Temples In Rishikesh: ऋषिकेश के इन मंदिरों से भगवान शिव का है सीधा संबंध, जानें कैसे
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story