महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा का दिखा दबदबा, MVA को लगा तगड़ा झटका
Maharashtra Nikay Chunav Result: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद महायुति के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र निकाय चुनावों में इस बार महायुति को भारी समर्थन मिला है। महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा दिखा। भाजपा से 129 नगर परिषद अध्यक्ष और करीब 3300 पार्षद चुने गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा और महायुति को भारी समर्थन दिया है।
भाजपा का दिखा दबदबा
बता दें महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। कुल 288 सीटों में से महायुति ने 215 सीटों पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में भी विपक्ष पूरी तरह नाकाम नज़र आया है। इस जीत में भाजपा 129 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 51 और अजित पवार की एनसीपी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है।मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया आभार
इस जीत के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “सबसे पहले मैं महाराष्ट्र के लोगों का धन्यवाद करता हूँ। राज्य की जनता ने बीजेपी और महायोगी गठबंधन को जबरदस्त समर्थन दिया। मैंने पहले ही अनुमान लगाया था कि चुने गए नगर पालिका अध्यक्षों में से 75% महायोगी गठबंधन के होंगे। और जनता ने बिल्कुल वही फैसला किया।MVA को लगा तगड़ा झटका
इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के हिस्से केवल 51 सीटें ही आईं। इसमें कांग्रेस 31, शिवसेना उद्धव को 10, शरद पवार की NCP को केवल 10 सीटें ही मिलीं। 22 सीटें अन्य को मिली हैं, जिन्होंने स्थानिक अघाड़ी (लोकल अलायंस) बनाया था। दरअसल, महाराष्ट्र 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए दो चरणों में चुनाव हुआ था। ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा को कहा जाता है राजस्थान का चेरापूंजी, जानिये क्यों... पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा को दी 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Next Story


