Maharashtra: कांग्रेस छोड़ने के अलगे दिन बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण

Prashant Dixit
Published on: 13 Feb 2024 3:58 PM IST
Maharashtra: कांग्रेस छोड़ने के अलगे दिन बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण
X
Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण 13 फरवरी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहे। आपको बता दें कि सोमवार को अशोक चव्हान ने कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय ही अशोक चव्हान के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।
बीजेपी के हुए अशोक शामिल
महाराष्ट्र (Maharashtra) मुंबई बीजेपी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल की मौजूदगी में अशोक चव्हाण ने पार्टी की सदस्यता ली है। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर हैरान कर दिया था। उन्होंने साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उस समय ही अशोक चव्हान के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी। इसको लेकर कुछ भी अशोक ने स्पष्ट नहीं किया था।
यह भी पढ़े: सरकार के साथ किसानों की बैठक बेनतीजा, मंगलवार सुबह 10 बजे से करेंगे दिल्ली कूच
इस्तीफा के बाद अशोक का बयान
पूर्व सीएम महाराष्ट्र (Maharashtra) अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना मेरे लिए एक आसान फैसला नहीं था। मैंने खुद के जिले के व अपने मतदाताओं के लिए एक निर्णय लिया है, कांग्रेस पार्टी ने मुझे काफी कुछ दिया है, यह बात सही है, लेकिन उसके बदले मैंने भी पार्टी के लिए काफी किया है, यह बात भी सही है तो मैंने जो भी फैसला लिया है यह 1 दिन में लिया हुआ फैसला नहीं है, कुछ समय लगा है, मैंने कुछ विचार किया है, उसके बाद यह फैसला लिया है।
अशोक चव्हाण का राजनीति करियर
महाराष्ट्र कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में अशोक चव्हाण ने राजनीति में प्रवेश किया था। वह पहली बार 1987 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। वह दूसरी बार 2014 में लोकसभा सांसद बने। वह अपने राजनीतिक करियर में दो बार सांसद व चार बार विधायक रहे। वह आठ दिसंबर 2008 से नौ नवंबर 20010 तक महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम रहे थे। कांग्रेस ने नौ नवंबर 2010 को अशोक से आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले मामले में इस्तीफा ले लिया था।
यह भी पढ़े: तेजस्वी यादव को गुजरातियों पर टिप्पणी मामले में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story