शरद पवार की NCP ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Shiwani Singh
Published on: 24 Oct 2024 6:53 PM IST
शरद पवार की NCP ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
X
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। शरद गुट की पहली लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक जयंत पाटिल को इस्लामपुर सीट से, बालासाहेब पाटिल को कराड नॉर्थ सीट, अनिल देशमुख को काटोल सीट और राजेश टोपे को घनसावंगी सीट से मौदान में उताया गया है।

उम्मीदवारों के नाम और सीट

1. इस्लामपुर-जयंत पाटिल 2. काटोल – अनिल देशमुख 3. घनसावंगी-राजेश टोपे 4. कराड उत्तर- बालासाहेब पाटिल 5. मुंब्रा-कलवा-जितेंद्र अवध 6. कोरेगांव-शशिकांत शिंदे 7. बसमत-जयप्रकाश दांडेगांवकर 8. जलगांव ग्रामीण – गुलाबराव देवकर 9. इंदापुर-हर्षवर्धन पाटिल 10. राहुरी – प्राचीन तनपुरे 11. शिरूर-अशोक पवार 12. शिराला – मासिंगराव नाइक 13. विक्रमगढ़-सुनील भुसारा 14. कर्जत – जामखेड – रोहित पवार 15. अहमदपुर – विनायकराव पाटिल 16. सिंदखेड़ाराजा – राजेंद्र शिंगणे 17. उदगीर-सुधाकर भालेराव 18. भोकरदन- चंद्रकांत दानवे 19. तुमसर – चरण वाघमारे 20. किनवट – प्रदीप नायक 21. जिंतुर – विजय भामरे 22. पिंजरा-पृथ्वीराज साठे 23. बेलापुर-संदीप नाइक 24. वडगांव शेरी-बापूसाहेब पठारे 25. जामनेर दिलीप खोडपे 26. बारामती- युगेंद्र पवार 27. मुक्ताईनगर – रोहिणी खडसे 28. मुर्तिजापुर – सम्राट डोंगरदिवे 29. नागपुर पूर्व – दिनेश्वर पेठे 30. किरोदा-रविकांत गोपचे 31. अहिरी – भाग्यश्री अत्राम 32. बदनापुर-बबलू चौधरी 33. मुरबाड-सुभाष पवार 34. घाटकोपर पूर्व राखी जाधव 35. अंबेगांव – देवदत्त निकम 36. कोपरगांव-संदीप वारपे 37. शेवगांव- प्रताप ढाकणे 38. पारनर – लंका की रानी 39. आष्टी-महबूब शेख 40. हडपसर – प्रशांत जगताप 41. करमाला – नारायण पाटिल 42. चिपलून – प्रशांत यादव 43. तासगांव – कवठे महांकाल – रोहित पाटिल 44. कागल – समरजीत घाटगे 45. सोलापुर शहर उत्तर – महेश कोठे

चाचा-भतीजा आमने-सामने

शरद पवार ने बारमती सीट से चाचा अजीत पवार के खिलाफ उनके भतीजे युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है। बता दें कि युगेद्र पवार शरद पवार के पोते हैं। उनके पिता का नाम श्रीनिवास पवार है। श्रीनिवास पवार अजित पवार के छोटे भाई हैं।

अजित पवार की पकड़ काफी मजबूत

महाराष्ट्र के बारामती सीट पर अजित पवार की पकड़ काफी मजबूत है। साल 1991 से वह लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान युगेंद्र यहां काफी एक्टिव रहे थे।

जल्द होगी बाकी बची सीटों पर घोषणा

उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि बाकी बचे कैंडिटेट के नाम पर चर्चा जारी है। अगले 2 दिन में बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

13 नवंबर को मतदान 23 को नतीजे

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों पर  13 नवंबर को मतदान होने हैं। विधानसभा चुनाव एक चरण में ही संपन्न किए जाएंगे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। ये भी पढ़ें- UP उपचुनाव: BJP ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story